enewsmp.com
Home सियासत उपराष्ट्रपति चुनाव आज,शाम तक घोषित हो जायेगा परिणाम

उपराष्ट्रपति चुनाव आज,शाम तक घोषित हो जायेगा परिणाम

दिल्ली(ईन्यूज़ एमपी)- आज उपराष्ट्रपति पद के लिए मतदान होगा और आज ही इसके नतीजे भी सामने आ जाएंगे| उपराष्ट्रपति चुनाव के लिये एनडीए की ओर से वेंकैया नायडू और विपक्ष की ओर से गांधीजी के पौत्र गोपालकृष्ण गांधी मैदान में हैं|

उपराष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य ही वोट कर सकते हैं| उपराष्ट्रपति का चुनाव सीक्रेट बैलेट के जरिए होता है जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य वोट करते हैं| इस चुनाव में अपनी पसंद को मार्क करने के लिए संसद सदस्य एक खास पेन का इस्तेमाल करते हैं| बैलेट पेपर में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार का नाम होता है लेकिन इसपर किसी तरह का चुनाव चिह्न नहीं होता है|

Share:

Leave a Comment