enewsmp.com
Home कालचक्र रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त,ग्रह,नक्षत्र,चन्द्र ग्रहण की जानकारी पं. प्रभाकर शास्त्री से

रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त,ग्रह,नक्षत्र,चन्द्र ग्रहण की जानकारी पं. प्रभाकर शास्त्री से

🙏🏻🌹सद् वाक्य🌹🙏
इन्दुं निन्दति तस्करो गृहपति,
जारो सुशीलं खलः
साध्वीमप्यसती कुलीनमकुलो
जह्यात् जरन्तं युवा।
विद्यावन्तमनक्षरो धनपतिं
नीचश्च रूपोज्ज्वलम्
वैरूप्येण हतः प्रबुद्धमबुधो
कृष्टं निकृष्टो जनः ॥

भावार्थ -- चोर चंद्र की निंदा करता है, व्याभिचारी गृहपति की, दुष्ट सुशील की, असती स्त्री साध्वी की, और अकुलीन कुलीन की निंदा करते हैं। युवान वृद्ध का त्याग करता है; अनपढ विद्वान की, नीच धनवान की, कुरुप सुरुप की, अज्ञानी ज्ञानी की, और नीच मनुष्य अच्छे मनुष्य की निंदा करते हैं
🌹सुप्रभातम् 🌹
🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞
⛅ *आज का दिनांक 07/08/ 2017*
⛅ *दिन -सोमवार*
⛅ *विक्रम संवत - 2074*
⛅ *शक संवत -1939*
⛅ *अयन - दक्षिणायण*
⛅ *ऋतु - वर्षा*
⛅ *मास - श्रावण*
⛅ *पक्ष - शुक्ल*
⛅ *तिथि -पूर्णिमा*
⛅ *नक्षत्र - श्रवण*
⛅ *योग - अयुष्मान*
⛅ *राहुकाल - 7:30amसे09:00pm तक*
⛅ *सूर्योदय - 05,58am*
⛅ *सूर्यास्त - 06,57pm*
⛅ *दिशाशूल -पूर्व दिशा में*
आवश्यक होने पर दर्पण देख कर यात्रा करें।
🌹सूर्य श्लेषा नक्षत्र के द्वितीय चरण में ।🌹
🌳सर्वार्थसिद्धयोग🌳

🌷भद्रा स्थिति🌷
दिन 10:34am तक

ग्रह स्थिति:----
सूर्य:---कर्क
चन्र्द:--मकर
भौम:--कर्क
बुध:--सिंह
गुरु:--कन्या
शुक्र:--मिथुन
शनि:--वृश्चिक
राहु:--सिंह
केतु:--कुम्भ
समयशूल:---
उषाकाल में पूर्व को,गोधूलि में पश्चिम दिशा कोअर्द्ध रात्रि में उत्तर दिशा को,और मध्यान्ह काल में दक्षिण दिशा को नहीं जाना चाहिए।
🌺श्रावणी पूर्णिमा एवं रक्षा बन्धन का लोक प्रसिद्ध पर्व आज ।आज ही विप्रजन श्रावणी उपाकर्म करेगे।
🌷रक्षा बन्धन का शुभ मुहूर्त:--🌷
दिन 10:35am से 01:51pm तक विशेष ।
🌺 आज श्रावण पूर्णिमा सोमवार को खण्डग्रास(,चूडामणियोग में)श्रवण नक्षत्र में मकर राशि में चन्द्रग्रहण☪
ग्रहण का स्पर्श. रात्रि 10:52
ग्रहण का मध्य. रात्रि
11:51
ग्रहण का मोक्ष रात्रि
12:49
ग्रासमान=0,251, कुल ग्रहण अवधि=01घंटां57मिनट
🌹राशि फल🌹
================
मेष:---- सुख
वृष:---- मान हानि
मिथुन:-मृत्यु तुल्य कष्ट
कर्क:---स्त्री कष्ट
सिहं:---सुख
कन्या:--चिन्ता
तुला:---व्यथा
वृश्चिक:-लक्ष्मी की प्राप्ति
धनु:-----क्षति
मकर:--धात
कुम्भ:--हानि
मीन:---लाभ
👉🏻श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वालों के लिए यह ग्रहण विशेष कष्टप्रद है अत: ग्रहण का दर्शन न करें।
👇
चद्रग्रहण का सूतक09घंटे पूर्व अर्थात् दिन में01बजकर 52 मिनट से प्रारम्भ हो जायेगा।
आचार्य
प्रभाकर शास्त्री
☎9826888211,
9685429985
देवी धाम (ओबरहा)
बम्हनी जिला-सीधी (म०प्र०)

Share:

Leave a Comment