enewsmp.com
Home देश-दुनिया गाजियाबाद में बड़ा हादसा: गैलरी की छत गिरने से 12 लोगों की जान....

गाजियाबाद में बड़ा हादसा: गैलरी की छत गिरने से 12 लोगों की जान....

गाजियाबाद (ईन्यूज़ एमपी)उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां मुरादनगर के श्मशान में गैलरी की छत गिरने से कई लोग दब गए। इनमें 12 लोगों की जान जाने की खबर है। 5 मौतों की पुष्टि हो चुकी है। 30 लोग घायल हैं।

NDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी है। बारिश की वजह से रेस्क्यू में परेशानी
आ रही है। मृतकों में 3 की पहचान हो गई है। इनके नाम योगेंद्र, बंटी और ओंकार थे। ये संगम विहार और मुरादनगर के रहने वाले थे।

दयानंद कॉलोनी निवासी दयाराम की शनिवार रात बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। रविवार को मुरादनगर श्मशान में अंतिम संस्कार के लिए 100 से ज्यादा लोग जुटे थे। बारिश से बचने के लिए लोग गैलरी के नीचे खड़े हो गए। अचानक उसकी छत गिर गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने DM और SSP को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाए।

Share:

Leave a Comment