enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश ज्ञानेन्द्र चंदेल की पत्नी मंजू सिंह का निधन : परिवार में छाया.......

ज्ञानेन्द्र चंदेल की पत्नी मंजू सिंह का निधन : परिवार में छाया.......

सीधी(ईन्यूज़ एमपी) ज्ञान फार्मा के संचालक ज्ञानेन्द्र सिंह चंदेल की धर्म पत्नी श्रीमती मंजू सिंह का कल दोपहर जबलपुर के एक निजी चिकित्सालय में निधन हो गया। वह 58 वर्ष की थीं। अभी वह पारिवारिक जिम्मेदारियों से मुक्त नहीं हो पाई थीं। उन्हें आज गृह ग्राम आमिन, जिला सतना में पति ज्ञानेन्द्र सिंह ने मुखग्नि दी।

श्रीमती सिंह को डायबिटीज के कारण दिसम्बर के अंतिम सप्ताह में रीवा ले जाया गया था। रीवा के निजी चिकित्सालय में उन्हें हृदयाघात हुआ। जांच के उपरांत रक्त शिराओं में ब्लॉकेज पाया गया। तत्पश्चात उन्हें जबलपुर ले जाया गया था।
श्रीमती सिंह के निधन पर अनूप सिंह दिखित बुढ़गौना, वरिष्ठअधिवक्ता मदन प्रताप सिंह चंदेल, सोमेश्वर सिंह, देवेन्द्र सिंह परिहार, सेवा निवृत्त नगर पालिका अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान, संविदाकार सुरेन्द्र सिंह बोरा, कृष्ण प्रताप सिंह बबुल्ले, बुद्धिमान सिंह चंदेल, पुष्पराज सिंह परिहार, सुरेश सिंह दुअरा, कुशल सिंह, महेश प्रताप सिंह परिहार, निर्मल सिंह चरकी, संजय श्रीवास्तव बच्छड़, मा. नरेन्द्र सिंह चंदेल, विजय सिंह परिहार, दिलीप गुप्ता, पत्रकार विजय सिंह ने शोक व्यक्त करते हुये दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की है।

Share:

Leave a Comment