enewsmp.com
Home सीधी दर्पण *संयुक्त कर्मचारी संघ मझौली एवं कुसमी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।*

*संयुक्त कर्मचारी संघ मझौली एवं कुसमी ने जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन।*

पथरौला/सीधी (ईन्यूज यमपी):- अभिलाष तिवारी- पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग संयुक्त मोर्चा मझौली एवं कुशमी द्वारा सोमवार को अपनी लंबित जायज मांगों को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सीधी अभ्युदय सिंह के निवास स्थान मड़वास गढ़ी में पहुंच कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सभी 17 संगठनों की प्रमुख माँगो के साथ मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन एवं मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन सहित मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन व प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन के नाम प्रेषित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से संयुक्त मोर्चा मझौली से ब्रम्हेन्द्र मिश्रा सचिव संघ अध्यक्ष, रामसुजान तिवारी सचिव, अरुण कुमार द्विवेदी अनुविभागीय अधिकारी आरईएस, अरबिंद तिवारी, चन्द्रकांत सिंह महाप्रबंधक आजीविका मिशन, सुनील गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, कनक द्विवेदी, पंकज तिवारी, विश्वनाथ द्विवेदी, शन्तोष निगम लेखापाल, रवीन्द्र सिंह बघेल, सुधीर सिंह, श्रीनिवास साकेत, जगबीर यादव, देवेन्द्र गुप्ता, सुनील तिवारी, पुरुषोत्तम लाल गुप्ता, हरिहर विश्वकर्मा, गोपाल कोरी, प्रदीप सिंह एवं संयुक्त मोर्चा कुसमी से संयोजक कुँवर बहादुर सिंह "आजाद" विकास खंड समंवयक व प्रभारी अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी, आर.बी. नागर अनुविभागीय अधिकारी आर.ई.यस ,नीरज सोनी , सुरजीत सिंह तोमर प्रबंधक आजीविका मिशन कुसमी, जागेश्वर झारिया सहायक लेखा अधिकारी , सुदेश अग्रवाल उपयंत्री, सचिव संघ अध्यक्ष हर्षनारायन सिंह, राजेश गुप्ता ,अनुराग मिश्रा, दीपक मिश्रा, वंशबहादुर सिंह ,रामनरेश साकेत ,तेजभान सिंह, रणबहादुर सिंह, वंशगोपाल सिंह, धनराज सिंह ,भोला सिंह, आसाराम पटेल एवं ग्राम रोजगार सहायक संघ की ओर से शिवमूरत द्विवेदी ,राजकुमार मिश्रा ,आनंद तिवारी, शिवम सिंह, सुनीत शुक्ला, मनोज यादव, रंगदेव सिंह ,रजनीश दुबे, माया पटेल, राम बहादुर सिंह , लष्मीभूषण गुप्ता,चंद्रमणि सिंह , विनीत राठिया ,संतोष पाठक, रामजी गुप्ता, रामचरण साकेत, सूर्यभान सिंह, चंद्रदेव सिंह , राजबहोर साहू, लक्ष्मी बंसल, राममिलन साकेत सहित मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment