enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश कलेक्टर ने जारी किया तीन धान खरीदी केन्द्र प्रभारियो को कारण बताओ नोटिस......

कलेक्टर ने जारी किया तीन धान खरीदी केन्द्र प्रभारियो को कारण बताओ नोटिस......

सिंगरौली (ईन्यूज एमपी)-उपायुक्त सहकारिता श्री पी.के मिश्रा ने बताया कि 17 दिसम्बर को जिला प्रबंधक मध्यप्रदेश राज्य आपूर्ति निगम एवं प्रबंधक वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन सिंगरौली द्वारा संयक्त रूप से धान उपार्जन केन्द्र बरगवा, जमगड़ी केन्द्र क्रमांक 1 निवास एवं धान उपार्जन केन्द्र लंघाडोल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खरीदी केन्द्रो में अमानक धान खरीदी करना पाया गया एवं केन्द्रों पर पंखा,एवं छन्ना भी नही मिला।केन्द्रो पर किसानो के बोरो से धान बिना फैलाये समिति के बारदानो में भरना पाया गया। उक्त अनिमिताओ को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा इन सभी केन्द्र प्रभारियो को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के अंदर अपना जबाव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।

Share:

Leave a Comment