enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश ननिहाल आए युवक की बाण सागर नहर में जली समाधि, 18 घंटे बाद मिला शव....

ननिहाल आए युवक की बाण सागर नहर में जली समाधि, 18 घंटे बाद मिला शव....

रीवा(ईन्यूज एमपी)- जिले के गोविन्दगढ़ थाना अंतर्गत टीकर में पैर फिसलने से एक युवक नहर में डूब गया। काफी देर तक युवक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। तभी ग्रामीणों ने बताया कि शाम को नहर की तरफ शौच करने गया था। ऐसे में आशंका व्यक्त की जा रही थी कि नहर में डूब गया होगा। जिसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रात होने के कारण लौट गई।

फिर शनिवार की सुबह SDRF व होमगार्ड के गोताखोरों को मौके पर बुलाया गया। जहां SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए स्टीमर की मदद से करीब दो किलोमीटर तक बाण सागर नहर की सर्चिंग की। तभी शनिवार की सुबह 11 बजे शव बरामद हो गया। गोविन्दगढ़ पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

गोविन्दगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि विकास पटेल पुत्र मुनि प्रसाद पटेल (18) निवासी पूर्वा थाना गुढ़ अपने ननिहाल टीकर गांव आया था। जो शुक्रवार की शाम करीब शाम 5.30 बजे गांव से गुजरी बाण सागर नहर की ओर शौच करने गया था। जहां वह पैर फिसलने के कारण हादसे का शिकार हो गया था। दुर्घटना की जानकारी रात में ही गांव से आई थी। लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू नहीं हो पा रहा था।

शनिवार की सुबह से तलाश शुरू, 11 बजे मिली सफलता
गोविन्दगढ़ पुलिस की मानें तो युवक के नहर में डूबने की आशंका को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम से रेस्क्यू टीम की मांग की थी। तब वरिष्ठ ​अधिकारियों के निर्देश पर SDRF व होमगार्ड के गोताखोर मौके पर पहुंचे। टीम के प्रभारी शंभु पाण्डेय, विनीत शुक्ला, प्रदीप, वीरेन्द्र सिंह सचेन्द्र, रजोले मांझी ने मिलकर करीब 2 किलोमीटर तक नहर की सर्चिंग की। जहां काफी मशक्कत के बाद सुबह 11 बजे युवक की लाश को खोजने में सफलता मिली है।

Share:

Leave a Comment