enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश मध्याह्न भोजन योजना बनी युवक की मौत का कारण, देखिए क्यूं फांसी पर लटका समूह संचालक.....

मध्याह्न भोजन योजना बनी युवक की मौत का कारण, देखिए क्यूं फांसी पर लटका समूह संचालक.....

रीवा (ईन्यूज एमपी)-रीवा जिले के सोहागी थाना अंतर्गत सोनौरी गांव का समूह संचालक फांसी का फंदा लगाकर खुदखुशी कर लिया है। मरने से पहले युवक ने VIDEO बनाकर रायपुर स्कूल के प्राचार्य जय कृष्ण को जिम्मेदार बताया है। साथ ही आरोप लगाया कि मध्याह्न भोजन योजना के नाम पर ऊपर से ​नीचे तक के अधिकारी कमीशन मांग रहे है। एक बड़े अधिकारी को 20 हजार रुपए लिए।

तब उन्होंने कहा कि फरवरी माह से खाते में पैसे आएंगे, लेकिन नहीं आएं। ऐसे में 3 माह से उधारी का राशन लेकर स्कूल के बच्चों को खिला रहा हूं। फिर भी स्कूल का प्राचार्य 50 प्रतिशत कमीशन मांगता है। अब मैं स्कूल के बच्चों को मध्याह्न भोजन खिलाऊ या अधिकारियों को पैसे। ऐसे में थक हारकर जान दे रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं सिर्फ प्राचार्य है।

सूत्रों का दावा है कि बुधवार की सुबह 9 बजे समूह संचालक विनोद तिवारी ने फांसी का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। आधे घंटे तक जब विनोद परिजनों को नहीं दिखा तो तलाश शुरू की। कुछ देर बाद घर के अंदर और बाहर खोजबीन करने लगे। भूसा वाले कमरे में पहुंचे तो विनोद फांसी में झूलता दिखा। फंदे में लटके देख महिलाओं ने शोर मचाया। कुछ देर बाद घटना की सूचना सोहागी पुलिस को दी गई।

प्राचार्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग
चर्चा है कि सुसाइड वाले कमरे में विनोद का मोबाइल रखा था। जिसकी स्क्रीन में VIDEO चलता दिखा। वीडियो देखे तो उसमे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप मरते समय विनोद ने प्राचार्य पर लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने परिजनों ने आरोपी प्राचार्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की। साथ ही ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद किसी तरह मामला शांत हो गया। तब कहीं जाकर पीएम के लिए डेड बॉडी अस्पताल भेजी गई।

2.50 मिनट का वीडियो वायरल
युवक के मरने के बाद 2.50 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। विनोद तिवारी ने कहा कि मेरी मौत का जिम्मेदार प्राचार्य है। मैं 5 स्कूलों में स्वसहायता समूह संचालित करता हूं। नवंबर 2021 से उधारी और कर्जा कर विद्यालय में मध्याह्न भोजन करा रहा हूं। पर विद्यालय का प्राचार्य मेरी राशि का भुगतान नहीं कर रहा। प्राचार्य कहता हैं जब तक मुझे कमीशन के रूप में 50 प्रतिशत नहीं देते तब तक राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा। उधारी और कर्ज के कारण मेरी आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई थी। इसलिए मरने जा रहा हूं।

Share:

Leave a Comment