enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पूरी रात लाश को रौंदते रहे वाहन

राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पूरी रात लाश को रौंदते रहे वाहन

रीवा (ईन्यूज एमपी)-रीवा जिले के मनगवां फ्लाईओवर में आधी रात एक विभत्स हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में मृतक की लाश छत विछत हो गई। जिससे शिनाख्ती कर पाना मुश्किल हो रहा है। सूत्रों की मानें तो शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात्रि पैदल जा रहे राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।


इधर पूरी रात चार पहिया वाहन चालक लाश को रौंदते हुए निकलते रहे। शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों का शंका हुई तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से लाश के टुकड़ों को समेटते हुए अस्पताल भेजवाया है। हालांकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। क्यों​कि पूरा शरीर पिचक कर टुकड़ों में बंट गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक डीके दाहिया ने बताया कि शुक्रवार की देर रात माइंड को हिला देने वाला हादसा मनगवां फ्लाईओवर में हुआ है। यहां आधी रात हनुमना-रीवा हाईवे ब्रिज के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने राह चलते पुरूष को कुचल दिया था। जिससे पूरा शरीर पिचक कर छत विछत हो गया है। सुबह पुलिस टीम जांच करने मौके पर पहुंची तो हादसा रोंगटे खड़े कर देने वाला था। ​घटनास्थल की जांच में यह नहीं समझ में आ रहा था कि आखिर किसकी लाश है। क्योंकि पूरी रात ट्रक वाले रौंदते रहे।

फिलहाल मनगवां पुलिस अपने स्तर से शिनाख्ती के प्रयास में लगी है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और टोल नाकों के कैमरों से ट्रकों को जांचा जा रहा है। लेकिन छत विछत लाश की शिनाख्ती करना किसी चुनौती से कम नहीं है। सुबह तो लोग पहले मवेशियों की डेड बॉडी समझ रहे थे। फिर कुछ विशेषज्ञों ने मानव जाति की लाश होने का दावा किया। अंतत: यह तय हुआ कि लाश किसी पुरुष की है।

Share:

Leave a Comment