enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश एक्शन मोड़ पर कलेक्टर, रिश्वतखोर रीडर को किया बर्खास्त.....

एक्शन मोड़ पर कलेक्टर, रिश्वतखोर रीडर को किया बर्खास्त.....

सतना (ईन्यूज एमपी)-सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने एक रिश्वतखोर रीडर को बर्खास्त कर दिया है। रीडर को अदालत ने भी 3 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

कलेक्टर सतना अनुराग वर्मा ने जिले के मौहारी कटरा वृत्त के नायब तहसीलदार के रीडर मनभरण साकेत को शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सहायक ग्रेड 3 मनभरण साकेत को भ्र्ष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विशेष न्यायाधीश सतना ने गत 16 मार्च 2022 को 3 साल की कैद और 2 हजार रुपए के जुर्माना की सजा सुनाई थी। अदालत से दोष सिद्ध होने पर सहायक ग्रेड 3 को सेवा से पृथक कर दिया गया है।

बता दें कि नायब तहसीलदार मौहारी कटरा वृत्त के रीडर के तौर पर कार्यरत मनभरण साकेत को 11 जनवरी 2019 को 3500 रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त रीवा की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा था। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद उसे निलंबित कर कोठी तहसील से अटैच कर दिया गया था। अदालत में विचारण पूर्ण होने पर उसे 3 साल के कारावास की सजा सुनाई गई लिहाजा कलेक्टर ने उसे बर्खास्त कर दिया।

Share:

Leave a Comment