enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं के भीतर लटकती मिली शिक्षक की लाश......

संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं के भीतर लटकती मिली शिक्षक की लाश......

रीवा (ईन्यूज एमपी)- जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत बरया कला गांव के प्रधानाध्यापक ने कुएं में फांसी लगाकर जान दे दी है। सूत्रों की मानें तो गुरुवार की सुबह 11 बजे प्रधानाध्यापक स्कूल गए थे। वहां से दोपहर 1 बजे घर लौट आए। लेकिन नए घर से सीधे पुराने घर चले गए। जहां पर पहले से भतीजा दोपहर में आराम कर रहा था। लेकिन स्कूल का रिजल्ट बनाने की बात कहकर नए घर की ओर जाने को कहा। दावा किए कि हम 2 बजे तक आ जाएंगे।


लेकिन 3 बजे तक घर नहीं पहुंचे। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए परिजनों ने भतीजे को पुराने घर भेजा। लेकिन कुएं वाले घर में चाचा नहीं दिखे। काफी तलाश के बाद भतीजा कुएं की तरफ गया। जहां देखा कि कुएं की पाट में बंधी रस्सी से चाचा की लाश लटक रही थी। अनहोनी होने पर भतीजे ने शोर मचाया। तब गांव वाले मौके पर पहुंचे। प्रधानाध्यापक का कुएं में लटक रहे शव को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक शासकीय प्राथमिक पाठशाला बरया कला में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप तैनात सुरेश पाण्डेय पुत्र रामराज पाण्डेय (52) निवासी बरया कला थाना मऊगंज ने अज्ञात कारणों से गुरुवार की दोपहर 3 बजे सुसाइड कर लिए है। वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि सुरेश पाण्डेय कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान रहते थे। ऐसे में परिजनों ने चिकित्सक से सलाह लेकर दवा दे रहे। जिसके बाद से सब कुछ सही था।

ग्रामीणों की सूचना के बाद मऊगंज पुलिस शाम 4 बजे के बाद पहुंची है। फिलहाल गांव वालों की मदद से पुलिस ने कुएं में लटक रही लाश को बाहर निकलवाया है। साथ ही पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को मऊगंज सिविल अस्पताल भेजवा दिया गया है। इधर मऊगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave a Comment