enewsmp.com
Home सीधी दर्पण बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुई सीधी की प्रभारी मंत्री मीना सिंह और कहा कि .....

बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुई सीधी की प्रभारी मंत्री मीना सिंह और कहा कि .....

सीधी ( ईन्यूज एमपी) लम्बे अंतराल के वाद आज सीधी पंहुची ट्रायबल मनिस्टर सुश्री मीना सिंह बीजेपी कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुई और हर छोटी बड़ी समस्याओं से वाकिफ हुई और कार्यकर्ताओं से कहा कि देव दुर्लभ भाजपा कार्यकर्ता बिना किसी अपेक्षा के भारत माता की सेवा हेतु कार्य करता है। हर अच्छे कार्य में कांग्रेश अड़ंगा डालने का काम करती है। हम ओबीसी आरक्षण के साथ नगरी निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने के पक्षधर हैं, किंतु चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयार रहें।
स्थानीय सर्किट हाउस में जिले की पालक मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कार्यकर्ताओं की कुशल क्षेम एवं उनकी समस्याओं एवं जिले को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी लिए और उसे लिपिबद्ध भी किया। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लिखित एवं मौखिक रूप से अपने विचार दिए। पालक मंत्री ने इस पर त्वरित एक्शन लेने की बात कही।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरी निकाय चुनावों के लिए पार्टी कार्यकर्ता तैयारी रखें। हालांकि भाजपा कार्यकर्ता हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहता है। कांग्रेश के मंसूबों की पृष्ठभूमि के विषय में भी विस्तार से बताया। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने पालक मंत्री का पुष्पगुच्छ देकर जिले वासियों की ओर से स्वागत किया। जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने स्वागत भाषण उपरांत जिले की स्थिति से अवगत कराया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष के के तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, अंजू केशरी, जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, रविचंद्र सिंह परिहार, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्री मिश्रा, जिला महामंत्री विवेक कोल, अशोक पटेल, जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुशराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, नीलम पाण्डेय, अनीता चौरसिया, रमेश कुमार गुप्ता, सुरेंद्र मणि दुबे, दिलीप सिंह चौहान, मोर्चा अध्यक्ष निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, राकेश मौर्य, आगा मनसूर अली खान, सुरेश सिंह चौहान, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, तुषार द्विवेदी, विक्रान्त सोनी, संदीप शर्मा, संजय सोनी, विभा शर्मा, संदीप सिंह गहरवार, जितेन सिंह परिहार, लव कुश द्विवेदी, आरती सिंह, आशीष चौबे, रामस्वरूप शर्मा, घनश्याम दास गुप्ता, निशा सिंह चौहान, मीनाक्षी मिश्रा, उमा तिवारी, पूजा जयसवाल, कंचन केसरी,शिवम द्विवेदी, किरण सिंह सहित पार्टी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के उपस्थित रहने की पुष्टि भाजपा मीडिया प्रभारी सुरेन्द्रमणि दुबे ने दी है ।

Share:

Leave a Comment