enewsmp.com
Home सीधी दर्पण भाजपा को सत्ता उपभोग के लिए नहीं बल्कि भारत को समर्थ, सशक्त और वैभवशाली राष्ट्र बनाने के लिए -- राजेंद्र शुक्ला

भाजपा को सत्ता उपभोग के लिए नहीं बल्कि भारत को समर्थ, सशक्त और वैभवशाली राष्ट्र बनाने के लिए -- राजेंद्र शुक्ला

सीधी(ईन्यूज एमपी)- सीधी का विकास भाजपा के साथ ही है। भाजपा को सत्ता उपभोग के लिए नहीं, जनता की सेवा किए साथ, देश को सशक्त, समर्थ एवं स्वावलंबन के लिए चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व का सिरमौर बनाने का सपना देखा है। इसलिए पार्षद और पंच से लेकर पार्लियामेंट तक कमल की ही सरकार चाहिए। इस मिशन में कार्य करें कार्यकर्ता।
उक्त आशय के विचार मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला प्रभारी राजेंद्र शुक्ला ने भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में तथा प्रदेश मंत्री जिला संगठन प्रभारी राजेश पाण्डेय, लोकसभा सांसद श्रीमती रीती पाठक, सीधी विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला, धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजेश मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, बृजेंद्र नाथ मिश्रा की विशिष्ट उपस्थिति में स्थानीय 7 इलेवन होटल के सभागार में संपन्न हुई। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री शुक्ला ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेश ने केवल और केवल सत्ता का भोग और दुरुपयोग किया है। भ्रम और भय का माहौल बनाते हुए तुष्टीकरण की राजनीति की है। भाजपा विकास और सेवा का पर्याय है। हमने सुरंग के रास्ते आज रीवा सीधी की दूरी को 50 मिनट में पूर्ण किया है, जिसे कांग्रेस के शासनकाल में इस दूरी को पूरा करने के लिए 3 से 4 घंटे लगते थे। चुरहट सोन नदी पर दो पूल है। एक पूल भाजपा शासित कार्यकाल में बना है, जो भव्य और शानदार है। दूसरा इसी के बगल में बना हुआ पुल जर्जर है जो कांग्रेस की सरकार की दुर्दशा का गवाह है। रीवा विधायक प्रभारी श्री शुक्ला ने जनता जनार्दन से अपील की है कि वह पंचायत चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता को विजई बनाएं। जिससे स्थानीय सरकार भी भाजपा मय हो। इस दौरान पूर्व मंत्री श्री शुक्ला ने जिला संगठन, सांसद और विधायकों के कार्य की खूब तारीफ की।
भाजपा जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने स्वागत भाषण उपरांत कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन कल्याणकारी योजनाओं के दम पर जनता के आशीर्वाद से नगरी निकाय और पंचायत चुनाव में फतह हासिल करेंगे। जिला संगठन प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री राजेश पांडे ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी किसी को अधिकृत नहीं करेगी, किंतु पूरे चुनाव की मॉनिटरी अवश्य करेगी। स्थानीय सरकार में कमल समर्पित व्यक्ति ही जीत कर आए, यह हमारी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, डॉ विक्रम सिंह चौहान, प्रमोद द्विवेदी, देव कुमार सिंह चौहान, अनिल पांडे, अमलेश्वर चतुर्वेदी, बद्री मिश्रा, जिला महामंत्री विवेक कोल, अशोक पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, डॉ यू के श्रीवास्तव, सुधीर शुक्ला, विश्व बंधु धर द्विवेदी, नरेंद्र सिंह चंदेल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, आशा पटेल, जिला मंत्री अखिलेश पांडे, अमित प्रधान, सुनीता रानी वर्मा, पूजा सिंह कुसराम, उर्मिला साकेत, ज्योति कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष अनीता चौरसिया, राकेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मोर्चा अध्यक्षों में निशांत मिश्रा, पूनम सोनी, राजमणि साहू, लोरिक प्रसाद यादव, राकेश मौर्य, चंद्रपाल उइके, आगा मनसूर अली खान, दिलीप सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, दिनेश गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, रजनीश शुक्ला, राजेश्वर पटेल, पुनीत पांडे, अनीता सिंह, जयशंकर प्रसाद द्विवेदी, प्रवीण तिवारी, पुष्पराज सिंह चंदेल, चंद्रशेखर शुक्ला, संतोष उर्मलिया, गजराज सिंह, संदीप शर्मा, मनीष सिंह, मुनेंद्र शुक्ला, संदीप सिंह गहरवार, संजय सोनी, मुगलेश जायसवाल, मुनिराज विश्वकर्मा, हीरालाल कोरी, निशा सिंह चौहान, प्रदीप पांडे, विभा शर्मा, जगदंबा सोनी, आनंद परियानी, अक्षय तिवारी, सत्यम जायसवाल, पुनीत तिवारी, राजकुमार तिवारी, रामेश्वर सिंह, सूर्यभान जयसवाल, डॉ मनोज परिहार, नीरज द्विवेदी, आरती सिंह, ललन सिंह सहित जिला पदाधिकारी, मंडल और मोर्चों के पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment