enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रिटायर्ड असिस्टेंट इंजीनियर के घर ईओडब्ल्यू का छापा, वैधानिक आय की तुलना में 280 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति मिली....

रिटायर्ड असिस्टेंट इंजीनियर के घर ईओडब्ल्यू का छापा, वैधानिक आय की तुलना में 280 प्रतिशत ज्यादा संपत्ति मिली....

बालाघाट(ईन्यूज एमपी)- बालाघाट में आज सुबह जबलपुर की ईओडब्ल्यू की टीम ने रिटायर्ड सहायक यंत्री के घर पर छापा मारा। विद्युत विभाग में असिस्टेंट इंजीनियर रहे दयाशंकर प्रजापति के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत में मिली थी। छापे की कार्रवाई के बाद प्रारंभिक रूप से उनके अलग-अलग जगहों पर 12 प्लाट के दस्तावेज मिले हैं। छह आलीशान मकान हैं। दो मोटरसाइकिल भी मिली है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार असिस्टेंट इंजीनियर के पास से वैधानिक आय की तुलना में 280 प्रतिशत से ज्यादा की संपत्ति मिली है। ईओडब्ल्यू की कार्रवाई फिलहाल जारी है। उल्लेखनीय है कि इस समय ईओडब्ल्यू की टीम पूरे प्रदेश में आय से ज्यादा कमाई करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई लगातार कर रही है। इससे भ्रष्टाचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। अवैधानिक तरीके से बड़े पैमाने संपत्ति बनाने वालों के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई से भ्रष्टाचार के खेल का खुलासा हो रहा है।

Share:

Leave a Comment