enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश *बरका से सरई तक युवाओं ने निकाला भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा*

*बरका से सरई तक युवाओं ने निकाला भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा*

सरई/ सिंगरौली(ईन्यूज एमपी)- भारत सरकार द्वारा दिनांक 11 से 17 अगस्त 2022 की अवधि में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए गए है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य देशवासियो में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को स्वयं क्रय कर लगाये जाने के लिए प्रेरित करना है। इस अभियान का क्रियान्वयन के लिए रविवार को बरका से सरई तक युवाओं के द्वारा ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जागरूकता रैली के माध्यम से लोगो को अपने घरों में, निजी संस्थाओं, उद्यमियों, विभिन्न व्यवसायी को राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया गया, हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश की आन बान शान है, भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास श्रीवास ने कहाँ कि यह पहला अवसर है कि हमें अपने घरो एवं प्रतिष्ठनों में तिरंगा लगाने की अनुमति मिली है,तो वही भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री सोम जायसवाल ने कहा कि आइये हम सब मिलकर इस आजादी के अमृत महोत्सव में सहभागिता करें, तथा अपने अपने घरों मे तिरंगे को सम्मान सही फहराएं, ,हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है, इस दौरान रैली मे भारत माता की जय के नारे लगते रहे, आपको बता दें कि रैली बरका से शुरू होकर, गजरहिया,गोड़बहरा,घोघरा, सरई होकर फिर बरका मे रैली का समापन हुआ, इस दौरान साइकिल एवं मोटरसाइकिल मे करीब ढाई सौ की संख्या मे युवाओं ने रैली निकाल कर यह प्यारा संदेश दिया कि हर कोई अपने अपने घरों में तिरंगा फहराएं, उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पूर्व विधायक राजेंद्र मेश्राम,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश वैश्य, अनूसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, मंडल उपाध्यक्ष गजेंद्र गुप्ता,लाले वैश्य,महामंत्री श्यामलाल साकेत,युवा मोर्चा जिला मंत्री शोम जायसवाल युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विकास श्रीवास,मंडल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता,मंडल मंत्री विकेश गुप्ता,पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामधनी यादव एवं अमन,अमरराज,हिमांशु रवि, सचिन,भरत,सहित सैंकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।


बिहारी लाल गुप्ता की रिपोर्ट,

Share:

Leave a Comment