enewsmp.com
Home कालचक्र हाथी पर बैठ सड़कों पर निकले महाकाल, उमड़ा जनसैलाब

हाथी पर बैठ सड़कों पर निकले महाकाल, उमड़ा जनसैलाब

उज्जैन. श्रावण की आखिरी सवारी सोमवार को निकली। राजा महाकाल ने चार दिव्य रूपों में प्रजा के हाल जाने। शाम 4 बजे पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पूजन किया। कलेक्टर कवींद्र कियावत व एसपी एमएस वर्मा ने पालकी को कंधा देकर रवाना किया। शाम 4 बजे पुलिस चौकी पर सलामी के बाद बाबा नगर भ्रमण पर निकले।
पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, रथ पर शिव तांडव और उमा महेश की प्रतिमा महाकाल स्वरूप निकली। शाम 5.15 बजे सवारी रामघाट पहुंची, जहां पुजारी आशीष गुरु, प्रदीप गुरु आदि ने पूजन किया। सवारी नगर भ्रमण करते हुए शाम 7.30 बजे समाप्त हुई। शिप्रातट पर दत्त अखाड़ा से महंतों ने बंदूक चलाकर सलामी दी। पं. भरत जोशी ने बताया नाव में बैठकर संत-महंत रामघाट पहुंचे और पालकी का पूजन किया।

Share:

Leave a Comment