enewsmp.com
Home सीधी दर्पण व्यापारियों ने किया नगर मंडल अध्यक्ष का सम्मान

व्यापारियों ने किया नगर मंडल अध्यक्ष का सम्मान

सीधी(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सीधी के नवनियुक्त अध्यक्ष अम्बुज सिंह चौहान का व्यापारियों ने सम्मान किया है। ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष अंबुज सिंह चौहान को भाजपा नगर मंडल सीधी का हाल ही में अध्यक्ष बनाया है, अम्बुज सिंह के नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर जहां कार्यकर्ताओं में उत्साह है वहीं शहर के व्यापारियों ने भी खुशी का इजहार किया। हो भी क्यों ना क्योंकि अम्बुज सिंह चौहान स्वयं एक व्यापारी हैं, उनके पास निजी आरा मशीन का प्रतिष्ठान भी है। सीधी विधायक पंडित श्री केदारनाथ शुक्ल के नजदीकी होने के कारण अम्बुज सिंह व्यापारियों की छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान भी विधायक जी के माध्यम से हमेशा करवाते रहते हैं। विदित हो कि शहर के वार्ड क्रमांक 5 में पुराना गल्ला मंडी स्थित शंकर गुप्ता के निवास पर व्यापारियों ने अम्बुज सिंह का सम्मान किया। सम्मान कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष देवकुमार सिंह चौहान की विशेष उपस्थिति रही। व्यापारियों में प्रमुख रूप से हजारी लाल गुप्ता, सुरेश गुप्ता, आनंद परियानी, राम प्रसाद साहू रामू दिनेश गुप्ता, जगदीश गुप्ता, रमेश गुप्ता, मुकेश चुकवानी, राजू गुप्ता, राजेश गुप्ता, विनीत गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में युवा व्यापारी भी उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अम्बुज सिंह चौहान ने कहा कि यह सम्मान नहीं यह जिम्मेदारी व्यापारियों ने उन्हें सौंपी है इस जिम्मेदारी को वे बखूबी निर्वहन करेंगे। सम्मान समारोह के दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अम्बुज सिंह चौहान ने कहा कि यह सम्मान नहीं एक जिम्मेदारी व्यापारियों ने उन्हें सौंपी है, इस जिम्मेदारी को वह बखूबी निर्वाहन करेंगे। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने व्यापारियों के हित में ढेरों योजनाएं संचालित की हैं, वहीं सीधी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक पंडित केदारनाथ शुक्ला जी द्वारा व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनके सम्मान को बरकरार रखने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। व्यापारियों का यह स्नेह और प्यार सदैव बना रहे इसके लिए वह शहर में पूरी निष्ठा के साथ लोगों का काम भी करेंगे।

Share:

Leave a Comment