enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज करेंगें सीएम शिवराज , विंध्य क्षेत्र से चाहने वालों का दिखेगा भोपाल में हुजूम...

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण आज करेंगें सीएम शिवराज , विंध्य क्षेत्र से चाहने वालों का दिखेगा भोपाल में हुजूम...

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- तीन साल की जद्दोजहद के बाद आज सीएम शिवराज सिंह चौहान खुद अर्जुन् सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे अर्जुन सिंह की प्रतिमा का आज अनावरण होगा। भोपाल के व्यापमं चौराहे पर दो सालों से अनावरण का इंतजार कर रही पूर्व मुख्यमंत्री की प्रतिमा को लेकर बीजेपी के विधायक नारायण त्रिपाठी ने सरकार को अल्टीमेटम दे दिया था। त्रिपाठी ने 4 मार्च को इस प्रतिमा के अनावरण का ऐलान किया था इसी बीच सरकार की ओर से 7 मार्च की तारीख तय कर दी गई।

तय कार्यक्रम के मुताबिक पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम आज मंगलवार सुबह 10 बजे तय किया गया था। लेकिन कतिपय कारणोंवश आज शाम 5 बजे प्रतिमा का अनावरण होगा। इस कार्यक्रम में अर्जुन सिंह के राजनीतिक उत्तराधिकारी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया सहित विंध्य क्षेत्र के तमाम नेता व कुंअर साहब को चाहने वाले मौजूद रहेंगे।

Share:

Leave a Comment