enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश सिंगरौली फिर नंबर वन, सर्वाधिक खनिज राजस्व देकर भर दिया प्रदेश का खजाना..

सिंगरौली फिर नंबर वन, सर्वाधिक खनिज राजस्व देकर भर दिया प्रदेश का खजाना..

सिंगरौली (ईन्यूज एमपी)-कोल खनन की रॉयल्टी में सिंगरौली ने लक्ष्य से अधिक राजस्व अर्जित कर उमरिया शहडोल समेत एक दर्जन जिलों को पीछे छोड़ दिया। खनिज राजस्व वसूली में सिंगरौली एक बार फिर से प्रदेश में टाप-1 की सूची में शुमार हो गया है। पिछले वर्ष भी सिंगरौली खनिज राजस्व वसूली में प्रदेश में शिखर पर था। वर्ष 2023 के लिए निर्धारित राजस्व वसूली 2588.00 करोड़ के विरूद्ध 2686.52 करोड़ रूपये की वसूली कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। इस राजस्व वसूली में कलेक्टर अरूण कुमार परमार के मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी एके राय का प्रयास सफल रहा है।

खनिज विभाग ने राजस्व अर्जित करने के मामले में लक्ष्य को भी धराशाई कर दिया है।दरअसल वित्तीय वर्ष 2022-23 में खनिज राजस्व वसूली को लेकर जिला खनिज विभाग को लक्ष्य मिला हुआ था। इस राजस्व वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कलेक्टर के सतत् मार्गदर्शन में खनिज अधिकारी एके राय एवं उनकी टीम ने चुनौती मानते हुए निर्धारित वित्तीय वर्ष समाप्त होने के एक सप्ताह पहले ही राजस्व लक्ष्य को हासिल कर प्रदेश में शिखर पर पहुंचा दिया है।

जानकारी के अनुसार खनिज विभाग सिंगरौली द्वारा वर्ष 2022-23 हेतु निर्धारित खनिज राजस्व लक्ष्य राशि रु 2588.00 करोड़ के विरुद्ध 23 मार्च तक राशि रु.2686.52 करोड़ की खनिज राजस्व वसूली कर ली गई है। जहां निर्धारित लक्ष्य से राशि रु. 98.52 करोड़ अधिक है। यहां बताते चलें कि सिंगरौली जिले के लिए वर्ष 2021-22 में राशि रु.2400.00 करोड़ का राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त लक्ष्य के विरुद्ध गत वर्ष भी राशि रु.2445.62 करोड़ की अधिकतम राजस्व वसूली की गयी थी। गौरतलब हो कि जिले में गत वर्ष 2021-22 में प्राप्त कुल राजस्व राशि रु.2445.62 करोड़ के विरुद्ध वर्तमान वर्ष 2022-23 में अद्यतन राशि रु. 2686.52 करोड़ की खनिज राजस्व वसूली कर ली गई है। जहां गत वर्ष में प्राप्त खनिज राजस्व से राशि रु.240.90 करोड़ अधिक है। वित्तीय वर्ष में खनिज राजस्व वसूली लक्ष्य से ज्यादा होने पर खनिज विभाग का अमला गदगद है।

Share:

Leave a Comment