enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी पुलिस कप्तान की प्रशासनिक सर्जरी, बीती शाम इधर से उधर हुए 40 पुलिसकर्मी...

सीधी पुलिस कप्तान की प्रशासनिक सर्जरी, बीती शाम इधर से उधर हुए 40 पुलिसकर्मी...

सीधी (ईन्यूज एमपी)- पुलिस अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा द्वारा बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 40 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं जिनमें उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक एवं आरक्षक शामिल है।

जी हां पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशासनिक दृष्टि से स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए 4 उप निरीक्षक, 6 सहायक उपनिरीक्षक, 4 प्रधान आरक्षक एवं 26 आरक्षकों के स्थान में परिवर्तन किया गया है।

जारी आदेश में पीएल टांडिया उप निरीक्षक थाना अमिलिया को थाना मझौली, इंद्राज सिंह उप निरीक्षक थाना रामपुर नैकिन को थाना अमिलिया, इंद्रबली सिंह उप निरीक्षक चौकी पौड़ी को थाना रामपुर नैकिन एवं संतोष त्रिपाठी उप निरीक्षक पुलिस लाइन को थाना रामपुर नैकिन स्थानांतरित किया गया है।

इसी प्रकार पुष्पेंद्र सिंह सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली को चौकी टिकरी, भूपेंद्र बागरी सहायक उपनिरीक्षक चौकी सेमरिया को थाना बहरी, महेंद्र शर्मा सहायक उपनिरीक्षक थाना अमिलिया को पुलिस लाइन, राजकुमार शुक्ला सहायक उपनिरीक्षक चौकी खड्डी को चौकी सेमरिया, ओम प्रकाश गौतम सहायक उपनिरीक्षक चौकी मड़वास को चौकी खड्डी एवं जय नारायण श्रीवास्तव सहायक उपनिरीक्षक चौकी टिकरी को चौकी पोड़ी के लिए स्थानांतरित किया गया है।

Share:

Leave a Comment