enewsmp.com
Home सीधी दर्पण कुसमी गौरव दिवस आज, होगा विशाल जनजाति सम्मेलन, जुड़ेंगे सीएम शिवराज.....

कुसमी गौरव दिवस आज, होगा विशाल जनजाति सम्मेलन, जुड़ेंगे सीएम शिवराज.....

सीधी (ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य (वर्चुअल) एवं श्री फग्गन सिंह कुलस्ते केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री भारत सरकार की अध्यक्षता में आज कुसमी गौरव दिवस एवं जनजातीय सम्मेलन कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसके तहत मध्यप्रदेश शासन संस्कृति धर्मस्य एवं पर्यटन विभाग द्वारा कुसमी में बड़ादेव मंदिर का निर्माण कराया गया है जिसमें, बड़ादेव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं कुसमी गौरव दिवस कार्यक्रम आयोजित हो रहा है।

बता दें कि बड़ादेव मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सुबह तथा प्रसाद वितरण एवं भंडारा दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। कुसमी गौरव दिवस तथा जनजातीय सम्मेलन का आयोजन सायं 4 बजे से किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीसी के माध्यम से सायं 4.15 बजे सम्मिलित होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम सायं 7 बजे से आयोजित होगा।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जनजातीय कल्याण मंत्री म.प्र. शासन सुश्री मीना सिंह, पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष विनोद गोटिया, अध्यक्ष कोल विकास प्राधिकरण म.प्र. शासन रामलाल रौतेल, से.नि. आई.ए.एस. अध्यक्ष गोंड महासभा वी.एस. परतेती, क्षेत्र प्रमुख श्रद्धा जागरण गोविन्द, प्रांतीय सचिव वनवासी विकास परिषद महाकौशल प्रान्त अर्जुन सिंह मरकाम, सांसद सीधी सिंगरौली श्रीमती रीती पाठक, राज्य सभा सांसद अजय प्रताप सिंह, सांसद शहडोल श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल, धौहनी कुॅवर सिंह टेकाम, चुरहट शरदेंदु तिवारी, जयसिंहनगर जय सिंह, सिंगरौली रामलल्लू वैश्य, चितरंगी अमर सिंह, व्यौहारी शरद कोल, देवसर सुभाष वर्मा, जैतपुर श्रीमती मनीषा सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा सीधी देवकुमार सिंह चैहान, अध्यक्ष अजाक्स सीधी डाॅ. कैलाश सिंह नेताम, अनु.ज.जा. मो. भाजपा चन्द्रप्रताप उइके, पूर्व अध्यक्ष अ.ज.जा. आयोग नरेन्द्र सिंह मरावी, अध्यक्ष ज.पं. कुसमी श्रीमती श्यामवती सिंह एवं जि.पं. सदस्य श्रीमती हीराबाई सिंह उपस्थित रहेंगी।

Share:

Leave a Comment