enewsmp.com
Home सीधी दर्पण पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा 22 सितंबर को पहुंचेगी सीधी.....

पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा 22 सितंबर को पहुंचेगी सीधी.....

सीधी (ईन्यूज एमपी)-मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश भर में 7 रूटो से 3 अक्टूबर तक जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्राएं 19 सितंबर से शुरू हो रही हैं जो प्रदेश के विभिन्न 7 रूटों पर करीब 12000 किलोमीटर का सफर पूरा करेंगी। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया की अगुवाई में 22 सितंबर को जन आक्रोश यात्रा सीधी जिले में प्रवेश करेगी जिसके भव्य स्वागत एवं 23 सितंबर को सीधी शहर में रोड शो और पूजा पार्क में ऐतिहासिक जनसभा का आयोजन किया जाना है जिसकी तैयारी बैठक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में जवाहर कांग्रेस भवन में आयोजित की गई। जिसमें यात्रा के भव्य स्वागत एवं जनसभा के आयोजन पर कांग्रेसजनों से विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई सभी कांग्रेस जनों एवं पदाधिकारी को अलग-अलग जवाबदारी सौंप कर यात्रा और जनसभा में अपनी भूमिका का निर्वहन करने को कहा गया।
तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि विंध्य क्षेत्र से दो यात्राएं 19 सितंबर से प्रारंभ हो रही हैं पहली यात्रा रीवा जिले से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल की अगुवाई एवं दूसरी यात्रा सिंगरौली जिले से पूर्व मंत्री विधायक कमलेश्वर पटेल की अगुवाई में निकलेगी पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया की अगुवाई में जन आक्रोश यात्रा 22 सितंबर को सीधी जिले में पहुंचेगी यात्रा के भव्य स्वागत एवं 23 सितंबर को जनसभा के आयोजन में सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत और निष्ठा के साथ लग जाए जिससे स्वागत और जनसभा ऐतिहासिक स्वरूप में हो सके।सीधी जिले में यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिनांक 22 सितंबर को यात्रा मोहनिया टनल से सीधी जिले में शाम 6:00 बजे प्रवेश करेगी स्वर्गीय दाऊ कुंवर अर्जुन सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात रात्रि 8:00 बजे चुरहट बाजार में सभा का आयोजन किया जाएगा तत्पश्चात रात्रि विश्राम के बाद दिनांक 23 सितंबर को यात्रा दोपहर 3:00 बजे चुरहट विधानसभा के सांडा से प्रारंभ होकर पटपरा में शाम 4:00 बजे नुक्कड़ सभा होगी तत्पश्चात यात्रा सीधी विधानसभा में प्रवेश करेगी जो पुलिस लाइन होते हुए सीधी शहर में रोड शो के बाद रात्रि 6:00 बजे पूजा पार्क में विशाल जन आक्रोश सभा का आयोजन किया जाएगा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने समस्त कांग्रेस जनों से अपील करते हुए कहा है कि ज्यादा से ज्यादा तादाद में कार्यक्रम अनुसार भाग लेकर जन आक्रोश यात्रा को सफल बनाएं। बैठक का संचालन संगठन मंत्री दयाशंकर पांडे ने किया आभार महामंत्री नवीन सिंह द्वारा व्यक्त किया गया उक्त आशय की जानकारी प्रवक्ता पंकज सिंह द्वारा दी गई।
*बैठक में इन्होंने अपने विचार व्यक्त किया*
पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह नपा उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह मुन्नू जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा पूर्व संगठन मंत्री सुरेश प्रताप सिंह पार्षद विनोद मिश्रा एनएसयूआई अध्यक्ष सौरभ सिंह पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अजीत सिंह छूहिया चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ सिंह सद्भावना प्रकोष्ठ अध्यक्ष सरदार अजीत सिंह वरिष्ठ नेता अब्दुल समद वन पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष बृजभान साकेत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजबहोर जायसवाल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहम्मद शमीम एडवोकेट अशोक कोरी महामंत्री भूपेंद्र सिंह नन्हे पूर्व प्रवक्ता कन्हैया सिंह महामंत्री देवेंद्र मिश्रा गुड्डू लक्ष्मीकांत शुक्ला महामंत्री विजय गुप्ता ब्लॉक अध्यक्ष रामपुर प्रदीप द्विवेदी वरिष्ठ नेता शंभू प्रसाद गौतम व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिलीप सितानी वरिष्ठ नेता महामंत्री कमल कामदार ब्लॉक अध्यक्ष सेमरिया अरविंद तिवारी संकट कुचवही मंडलम अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष बरमबाबा रविनाथ गोस्वामी ब्लॉक अध्यक्ष सीधी शहर महेंद्र सिंह सीमा सिंह कोषाध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव रत्नेश सोनी पार्षद ओंकार सिंह कर्चुली पार्षद रमेश साकेत एड. मनोज सिंह
*बैठक में रही इनकी विशेष उपस्थिति*
बैठक में प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री कुमुदिनी सुश्री तारा सिंह कुशराम विजय गुप्ता रामेंद्र प्रताप सिंह भूपेंद्र सिंह मोहम्मद बिलाल भैयालाल गुप्ता रामदुलारे चतुर्वेदी गोविंद सिंह बघेल अखंड प्रताप सिंह मोहम्मद असलम बृजेंद्र अवधिया विनोद विश्वकर्मा कामता प्रसाद मिश्रा जय सिंह अरविंद कुमार सिंह निलेश पांडे चंद्रप्रकाश मिश्रा अर्चनेंद्र सिंह रामकुमार सिंह अजीत सिंह सोनबरसा गंगा प्रसाद वर्मा रघुनाथ यादव महेश गुप्ता जितेंद्र बहादुर सिंह वंशपति साकेत दिनेश विश्वकर्मा नीलांबर सिंह वंशरखन सिंह राजभान साहू रामरतन कोरी राहुल शुक्ला उर्मिला पांडे कृतिम सिंह सुशीला साकेत रेखा सोनी देवकली कुशवाहा कृष्णा देवी तारा सिंह पुष्पा सिंह बघेल जगदीश गुप्ता अरविंद त्रिपाठी अर्जुन सिंह राणा शेर अली खान दान बहादुर सिंह धीरज गुप्ता जान आलम विवेक सिंह दीपू सुनील कुमार सिंह विक्रमादित्य सिंह ऋषभ सिंह शिवकरण जायसवाल राजेंद्र प्रसाद साकेत रामकृष्ण गुप्ता अभिषेक सिंह रमेश कुमार सिंह दयाशंकर वर्मा गफूर खान अरुण कुमार सिंह बघेल परदेसी कोल सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment