enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एग्जिट पोल पर आ गया दिग्विजय सिंह का रिएक्शन, बताया कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही

एग्जिट पोल पर आ गया दिग्विजय सिंह का रिएक्शन, बताया कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही

मध्य प्रदेश(ईन्यूज एमपी)- एग्जिट पोल पर आ गया दिग्विजय सिंह का रिएक्शन, बताया कांग्रेस कितनी सीटें जीत रही
मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। हालांकि, उससे पहले एग्जिट पोल जारी किए गए हैं। इन एग्जिट पोल भाजपा और कांग्रेस के नेताओं का रिएक्शन सामने आ गया है।
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान संपन्न हो चुके हैं। अब जनता और राजनीतिक दल दोनों को ही 3 दिसंबर को आने वाले परिणाम का इंतजार है। हालांकि, परिणाम से पहले चुनाव का एग्जिट पोल सामने आ गया है। इंडिया टीवी और सीएनएक्स की ओर से किए गए पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को भारी बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। ऐसे में एग्जिट पोल पर कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का भी रिएक्शन सामने आ गया है।

किसे कितनी सीटें?
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया टीवी-CNX की ओर से किए गए एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबकि भारतीय जनता पार्टी फिर से राज्य की सत्ता में वापसी करती दिख रही है। भाजपा इस बार स्पष्ट बहुमत लाती दिख रही है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में BJP को 140 से 159 सीटें मिलने का अनुमान है। बता दें कि मध्य प्रदेश में बहुमत का आंकड़ा 116 है।

Share:

Leave a Comment