enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का विंध्य दौरा , विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल का विंध्य दौरा , विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल...

रीवा ( ईन्यूज एमपी) मध्यप्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल 21 जनवरी को रीवा आयेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री शुक्ल इंदौर से वायुयान द्वारा प्रात: 8.30 बजे जबलपुर आयेंगे तदुपरांत जबलपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे रीवा आयेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


बतादें कि उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल की अगुवाई में श्री राम मंदिर अयोध्या में स्वरूप की प्राणप्रतिष्ठा 22 जनवरी को जायेगी। प्राणप्रतिष्ठा से पूर्व जिले में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 21 जनवरी को रन फार राम थीम पर आधारित मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा। यह आयोजन युवा एवं खेलकूद विभाग के संयोजकत्व में होगा। इसी प्रकार अपरान्ह में चिरहुला मंदिर से लक्ष्मणबाग तक कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा संभागीय समन्वयक जनअभियान परिषद को सौंपी गयी है।

Share:

Leave a Comment