enewsmp.com
Home क्राइम इंदौर में होली के पहले पुलिस ने पकड़ी 63 किलो भांग, दो तस्कर गिरफ्तार

इंदौर में होली के पहले पुलिस ने पकड़ी 63 किलो भांग, दो तस्कर गिरफ्तार

इंदौर(ईन्यूज एमपी) पुलिस ने भांग तस्करों को पकड़ा है। आरोपित होली और रंगपंचमी पर भांग की सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने आरोपित भूरेसिंह ठाकुर और नरसिंग यादव को तंबोली बाखल से पकड़ा है। आरोपितों से 63 किलो से ज्यादा भांग बरामद की है। पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।इंदौर। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने गैंगवार के एक आरोपित सोनू आरोपित उर्फ टिकट को गिरफ्तार किया है। आरोपित पुलिसवालों को चकमा देने के चक्कर में हाथ-पैर तुड़वा बैठा। पुलिस उसका उपचार करवा रही है। सोनू गुंडे शुभम नेपाली की गैंग का सदस्य है। उसकी महेश टोपी से दुश्मनी है। आरोपितों ने पिछले दिनों टोपी के रिश्तेदार सुनील पर हमला किया था।

Share:

Leave a Comment