enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश राज्यपाल श्री यादव द्वारा टी.बी. सील बिक्री अभियान में सहायता की अपील

राज्यपाल श्री यादव द्वारा टी.बी. सील बिक्री अभियान में सहायता की अपील

भोपाल : राज्यपाल श्री राम नरेश यादव ने गाँधी जयंती पर आज यहाँ टी.बी.सील बिक्री अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि क्षय रोग या टी.बी. एक आम और घातक संक्रामक रोग है जो माइक्रोबैक्टीरिया के विभिन्न प्रकार के कारण होता है। समय पर पता लग जाने से इसका इलाज सुविधापूर्वक किया जा सकता है। ध्रूमपान और पान मसाला जैसे पदार्थों के सेवन से क्षय रोग तेजी से फैल रहा है। इसे फैलने से रोकने के लिए प्रचार-प्रसार और जनजागृति अभियान चलाने की आवश्यकता है।

राज्यपाल श्री यादव ने 66 वें टी.बी.सील विक्रय अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश के सभी नागरिकों से अभियान में हरसंभव सहायता देने और कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

राज्यपाल के प्रमख सचिव श्री अजय तिर्की, संचालक स्वास्थ डॉ. के.एल. साहू, संस्था के संरक्षक श्री जयपाल सचदेवा सहित अन्य पदाधिकारी तथा राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार