enewsmp.com
Home खेल BCCI ने पद्म भूषण सम्मान के लिए भेजा धोनी का नाम

BCCI ने पद्म भूषण सम्मान के लिए भेजा धोनी का नाम

मुंबई(ईन्यूज़ एमपी)- बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम पद्म भूषण के लिए नामित किया है|पद्म भूषण देश का तीसरा सबसे बड़ा सम्मान है, बीसीसीआई की ओर से पद्म भूषण के लिए सिर्फ एक नाम दिया गया है वह महेंद्र सिंह धोनी का है|

मिली जानकारी के अनुसार इस फैसले को लेकर बीसीसीआई में कोई मतभेद नहीं था| धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 का विश्वकप और 2007 का टी-20 विश्वकप जीता है| धोनी 10,000 वनडे रन के करीब हैं, 90 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके हैं|

महेंद्र सिंह धोनी को इससे पहले भी खेल रत्न, पद्म श्री और अर्जुन अवॉर्ड भी मिल चुका है| अगर धोनी का नाम पद्म भूषण के लिए फाइनल होता है, तो वह ये अवॉर्ड पाने वाले 11वें क्रिकेटर होंगे| धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, कपिल देव, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, चंदू बोर्ड समेत अन्य खिलाड़ी इस अवार्ड को पा चुके हैं|

Share:

Leave a Comment