enewsmp.com
Home सियासत चित्रकूट की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संचार : नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

चित्रकूट की जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संचार : नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

भोपाल (ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने चित्रकूट विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी नीलांशु चतुर्वेदी की विजयी बनाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत का परिणाम हैं। चित्रकूट की जनता के इस जनादेश से पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा मिली है।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई इस जीत ने पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अंदर नई ऊर्जा का संचार किया। श्री सिंह ने कहा की चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश के प्रभारी दीपक बाबरिया, कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव के प्रचार अभियान से कांग्रेस जीत को सुनिश्चित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

श्री सिंह ने कहा कि चित्रकूट की जनता ने जो विश्वास कांग्रेस पार्टी के प्रति व्यक्त किया है उनके इस भरोसे पर कांग्रेस पूरी तरह से खरी साबित होगी।

Share:

Leave a Comment