enewsmp.com
Home बिज़नेस RBI ने रेपो रेट में 0.25% इजाफा किया, लोन पर बढ़ सकती है ईएमआई

RBI ने रेपो रेट में 0.25% इजाफा किया, लोन पर बढ़ सकती है ईएमआई

दिल्ली(ईन्यूज़ एमपी)- आरबीआई ने रेपो रेट में 0.25% इजाफा किया है। ये 6.25% से बढ़कर 6.50% हो गई है। सोमवार से शुरु हुई आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) की बैठक बुधवार को खत्म हुई। इसके बाद ब्याज दरों का ऐलान किया गया। रेपो रेट बढ़ने से सभी तरह लोन महंगे होने की आशंका बढ़ गई है। चार से छह जून तक चली पिछली समीक्षा बैठक में भी रेपो रेट 0.25% बढ़ाई गई थी। अक्टूबर 2013 के बाद ये पहली बार है, जब लगातार दूसरी समीक्षा बैठक में रेपो रेट में इजाफा किया गया है।

आपको बता दें जिस दर पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है, उसे रेपो रेट कहते हैं। बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को लोन देते हैं। रेपो रेट बढ़ने से लोन महंगा होने की आशंका बढ़ जाती है। इसमें कटौती की जाती है तो लोन

Share:

Leave a Comment