enewsmp.com
Home देश-दुनिया दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, सिनेमा हॉल, रेस्त्रां, बार, सैलून, ब्यूटी पार्लर, शादी समारोह पर सख्ती.....

दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम, सिनेमा हॉल, रेस्त्रां, बार, सैलून, ब्यूटी पार्लर, शादी समारोह पर सख्ती.....

दिल्ली (ईन्यूज एमपी)- देश में कोरोना के खौफ के बीच नए साल का आगाज हुआ। अब नए साल के दो ही दिन गुजरे हैं कि कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगा दी गई हैं। हरियाणा के बाद पश्चिम बंगाल और राजस्थान सरकार ने भी एक तरह से अघोषित लॉकडाउन लगा दिया गया है। हरियाणा में 12 जनवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। साथ ही आम जनता से जुड़ी नई पाबंदियां लगा दी गई हैं। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मुताबिक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत में मॉल और बाजार शाम 5 बजे तक बंद हो जाएंगे। सार्वजनिक परिवहन, होटल, रेस्तरां, मॉल, अनाज मंडियों में प्रवेश करने की अनुमति केवल उन्हीं लोगों को है, जिनको वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र से लगातार खबर आ रही है कि उद्धव ठाकरे सरकार लॉकडाउन पर विचार कर रही है। दिल्ली, केरल, तमिनलनाडु, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, तेलंगाना ऐसा ही राज्यों की लिस्ट में शामिल हैं।

कोरोना की रोकथाम, सख्त हुए राज्य

कोरोने के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। भारत में एक दिन में 10,000 से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं जो 33 दिनों में सबसे अधिक है। सरकार ने इस बात पर जोर दिया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण में वृद्धि को देखते हुए और अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खतरे को लेकर आगाह किया है। ये राज्य हैं - दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और झारखंड। वहीं अधिकांश राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है और लोगों से अपील की गई है कि वे घर में रहकर ही नया साल मनाएं। नाइट कर्फ्यू लगाने वाले नए राज्यों में हरियाणा और पुड्डुचेरी भी शामिल हो गए हैं।

Share:

Leave a Comment