enewsmp.com
Home देश-दुनिया भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक,दो दिन का राष्ट्रीय शोक,

भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक,दो दिन का राष्ट्रीय शोक,

मुंबई (ईन्यूज एमपी)- लता मंगेशकर का निधन हो गया है। 92 साल की उम्र में महान गायिका का 29 दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था। नितिन गडकरी ने इसकी पुष्टि की। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गोवा चुनाव प्रचार छोड़कर आज सुबह ही ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। वहीं से उन्होंने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, लता दीदी का जाना अपूरणीय क्षति है। इससे पहले शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने एक के बाद एक ट्वीट किए थे, जिनसे आशंका पैदा हो गई थी। संजय राउत ने लिखा था, एक युग का अंत। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह 8.12 बजे उन्हें आखिरी सांस ली। निधन की खबर सामने आते ही देशभर से प्रार्थनाओं और श्रद्धांजलि का दौर शुरू हो गया है।

लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर 12.30 बजे उनके निवास पर ले जाया जाएगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे पूरे राजकीय सम्मान के साथ शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ प्रताप समदानी ने कहा, यह गहन दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि लता मंगेशकर ने रविवार सुबह 8:12 बजे अंतिम सांस ली। 28 दिनों से अस्पताल में भर्ती करने के बाद अंगों की विफलता का कारण उनका निधन हुआ।

लता मंगेशकर के निधन पर देश में 2 दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है। इस दौरान सभी राष्ट्रीय ध्वज आधे झूके रहेंगे।

पीएम मोदी ने भी लता दीदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लगा मंगेशकर के निवास के साथ ही ब्रीच कैंडी अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर का मुंबई के अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह निधन हो गया। इस समाचार के बाद लता मंगेशकर की जन्म स्थली इंदौर में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर छा गई है। 28 सितंबर 1929 को इंदौर के सिख मोहल्ला में लता मंगेशकर का जन्म हुआ था। इंदौर जिला अदालत से लगी गली में उनकी नानी का घर था, यहीं से उनकी संगीत शिक्षा भी प्रारंभ हुई थी। इसके बाद उनका परिवार मुंबई में जाकर बस गया। इसी से लगे चौराहे और इस गली का नाम लता मंगेशकर के नाम पर रखने की घोषणा भी की गई है।

Share:

Leave a Comment