enewsmp.com
Home देश-दुनिया हिमस्खलन में फंसे सेना के सभी 7 जवानों की मौत, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

हिमस्खलन में फंसे सेना के सभी 7 जवानों की मौत, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने जताया शोक

अरुणाचल प्रदेश (ईन्यूज एमपी)-अरुणाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन में फंसे भारतीय सेना के 7 जवानों की मौत गई है। भारतीय सेना ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है। ये जवान 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के कामेंग सेक्टर (Kameng Sector) में हिमस्खलन (Avalanche) की चपेट में आ गये थे। उनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। भारतीय सेना की तरफ से बताया गया, 'कामेंग सेक्टर के ऊंचाई वाले इलाके में हिमस्खलन की चपेट में आए सेना के सात जवानों के जान गंवाने की पुष्टि हो गई है। उनके शव हिमस्खलन स्थल से निकाल लिए गए हैं।' आपको बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बीते कई दिनों से मौसम खराब है और भारी बर्फबारी हो रही है।

रविवार को अरुणाचल प्रदेश में ईटानगर के समीप डरिया पहाड़ पर 34 साल बाद और पश्चिम कामेंग जिले के रूपा शहर में दो दशक बाद बर्फबारी हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सीमावर्ती राज्य में तवांग (10,200 फुट), बोमडिला (7,923 फुट), मेचकुमला (6,200 फुट), जीरो (5,538 फुट) जैसे ऊंचे स्थानों और ईटानगर के समीप डरिया पहाड़ पर, पश्चिम कामेंग जिले के रूपा शहर में और डिबांग घाटी के अनीनी में भारी बर्फबारी हुई।इस हादसे को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पीएम मोदी ने भी दुख जताया है और उनके परिवारों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त की है।


हिमाचल प्रदेश में भी भारी बर्फबारी के चलते हालात बिगड़ गए हैं। छुट्टियां मनाने गए पर्यटकों को खास तौर पर सतर्क रहने की सलाह दी गई। खबरों के मुताबिक, राज्य के चार राष्ट्रीय राजमार्ग सहित 731 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं। उत्तराखंड में भी बर्फबारी के चलते सड़कें बंद होने के अलावा बिजली-पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। इससे आम जनजीवन पर खासा असर पड़ा है।

Share:

Leave a Comment