enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश नगर मे निरीक्षकों की चुनावी जमावट,देखिए किसे मिली कहा कि कमान....

नगर मे निरीक्षकों की चुनावी जमावट,देखिए किसे मिली कहा कि कमान....

रीवा(ईन्यूज एमपी)-रीवा पुलिस कप्तान विवेक सिंह ने विधानसभा चुनाव 2023 के हिसाब से निरीक्षकों की जमावट कर दी है। यहां 28 अगस्त की शाम एक माह से पुलिस लाइन में तैनात एक दर्जन से ज्यादा इंस्पेक्टरों को थानों की जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश में 16 निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों को नवीन थानों में पदस्थापना दी गई है।


नए आदेश के बाद निरीक्षक सहदेव राम साहू को सिटी कोतवाली, निरीक्षक संतोष कुमार पंद्रे को सिविल लाइन और निरीक्षक विजय सिंह बघेल को विश्वविद्यालय थाने का प्रभारी बनाया है। वहीं देहात के थाने में तैनात सब इंस्पेक्टरों से बागडोर छीनकर निरीक्षकों को दी है। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा सके।

तीन एएसआई, 9 प्रधान आरक्षक, 20 आरक्षक प्रभावित
एसपी ने एक दूसरे आदेश में तीन एएसआई, 9 प्रधान आरक्षक, 20 आरक्षकों को इधर से उधर किया है। ऐसे में गढ़ थाने के लालगांव चौकी में तैनात एएसआई रामप्रकाश बागरी को सिविल लाइन बुलाया है। वहीं एएसआई नारायण पाण्डेय को मनगवां से पुलिस लाइन भेजा है। इसी तरह माने खान को जवा से पुलिस लाइन तैनात किया है।

सौरव सोनी को तत्काल प्रभाव से सिरमौर भेजा
तीसरे आदेश में एसपी ने रीवा शहर के सिटी कोतवाली थाने में तैनात उप निरीक्षक सौरव सोनी को तत्काल प्रभाव से सिरमौर भेजा है। पत्र के माध्यम से कहा कि तुरंत कोतवाली थाने से रवानगी दी जाए। साथ तुरंत सिरमौर थाने में आमद दे। आदेश की काफी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी कोतवाली को भेजी है।

जानिए किनको मिली कहां की जिम्मेदारी
- निरीक्षक सहदेव राम साहू पुलिस लाइन से सिटी कोतवाली
- निरीक्षक संतोष कुमार पंद्रे पुलिस लाइन से सिविल लाइन
- निरीक्षक विजय सिंह बघेल पुलिस लाइन से विश्वविद्यालय
- निरीक्षक रूप लाल उईके पुलिस लाइन से रायपुर कर्चुलियान
- निरीक्षक विकास कपीस पुलिस लाइन से गुढ़
- निरीक्षक प्रकाश चन्द्र पटेल पुलिस लाइन से गोविंदगढ़
- निरीक्षक निशा मिश्रा महिला थाना से सेमरिया
- निरीक्षक श्रृंगेश सिंह राजपूत पुलिस लाइन से बैकुंठपुर
- निरीक्षक अनूप कुमार उईके पुलिस लाइन से मनगवां
- निरीक्षक जानकी प्रसाद ठाकुर पुलिस लाइन से गढ़
- निरीक्षक अजय खोब्रागडे पुलिस लाइन से जवा
- निरीक्षक उषा सिंह सोमवंशी पुलिस लाइन से चाकघाट
- निरीक्षक भूमेश्वरी चौहान पुलिस लाइन से महिला थाना
- निरीक्षक हरीशंकर तिवारी पुलिस लाइन से यातायात
- निरीक्षक लोकमन अहिरवार पुलिस लाइन से अजाक
- निरीक्षक हितेन्द्रनाथ शर्मा सिविल लाइन से पुलिस लाइन
- उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह पनवार से थाना प्रभारी डभौरा
- उपनिरीक्षक आरएस बागरी चोरहटा से थाना प्रभारी पनवार

पहले से पदस्थ थाना प्रभारी
- सिरमौर थाने में निरीक्षक तेजभान सिंह
- सोहागी थाने में निरीक्षक गोकुलानंद पाण्डेय
- चोरहटा थाने में निरीक्षक अवनीश पाण्डेय
- समान थाने में निरीक्षक जेपी पटेल
- बिछिया थाने में प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सोनी
- अमहिया थाने में उपनिरीक्षक अरविंद सिंह राठौर
- सगरा थाने में उपनिरीक्षक मनीषा उपाध्याय
- जनेह थाने में उपनिरीक्षक अनुराग अवस्थी
- अतरैला थाने में उपनिरीक्षक अभिषेक खरे

Share:

Leave a Comment