enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश *विंध्य जनता पार्टी ने 14 प्रत्याशियों की एक और सूची की जारी, नारायण ने दाखिल किया पर्चा

*विंध्य जनता पार्टी ने 14 प्रत्याशियों की एक और सूची की जारी, नारायण ने दाखिल किया पर्चा

भोपाल (ईन्यूज एमपी) -विंध्य जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। जिसमे 14 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस सूची में पहले के 6 उम्मीदवारों को बदला गया है। नागौद से भाजपा नेता सूरज सिंह परिहार को प्रत्याशी बनाया गया है। सूरज सिंह भाजपा युवा मोर्चा के नेता है, नागौद के बड़े भाजपा नेताओं के करीबी है।

नामांकन के आखिरी दिन पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी की विंध्य जनता पार्टी VJP ने 13 नए प्रत्याशियों समेत 14 नामों की एक और सूची जारी कर दी है। पार्टी ने एक सीट पर प्रत्याशी भी बदल दिया है। वही विंध्य जनता पार्टी से नारायण त्रिपाठी ने आज कलेक्ट्रेट पहुँच कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। कुल 25 सीटों पर पार्टी चुनाव लड रहीं है

जी हाँ VJP ने सतना जिले की 2 और प्रदेश की 13 अलग-अलग सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। सतना की रैगांव सीट से पहले प्रत्याशी बनाई गई जिला पंचायत सदस्य आरती वर्मा को VJP ने अंतिम समय में बदलने का फैसला किया है।

अब रैगांव सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य रानी बागरी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह नागौद सीट से सूरज सिंह परिहार और चित्रकूट से अशोक शुक्ला को उम्मीदवार घोषित किया गया है। सूरज नागौद के बड़े भाजपा नेता के नजदीकी हैं और भाजपा में मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।

Share:

Leave a Comment