enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश तीसरे चरण के लिए 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, 6 बजे तक हुआ 62.11% मतदान

तीसरे चरण के लिए 93 सीटों पर वोटिंग खत्म, 6 बजे तक हुआ 62.11% मतदान

मध्य प्रदेश (ईन्यूज एमपी)- लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण का मतदान 7 मई, मंगलवार को हो रहा है। इस चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों पर चुनावी मैदान में खड़े हुए कुल 1331 प्रत्याशियों का भाग्य तय होगा। मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम को 6:00 बजे तक चलेगा। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की सभी 25 सीटों पर मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश में 10, महाराष्ट्र में 11, कर्नाटक में 14, मध्य प्रदेश में 9, असम में 4, बिहार में 5, छत्तीसगढ़ में 7, पश्चिम बंगाल में 4, दमन दीव और दादरा एवं नागर हवेली में 2 सीटों पर भी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। तीसरेचरण में 10 केंद्रीय मंत्रियों व 4 पूर्व मुख्यमंत्रियों का भविष्य तय होगा। चुनाव परिणाम 4 जून को आएगा।असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि आज के मतदान की प्रतिक्रिया एनडीए द्वारा अब तक सभी चरणों में बनाए गए उत्कृष्ट गति की पुष्टि करती है। असम में आज जिन 4 सीटों पर मतदान हुआ, उनमें से एनडीए तीन सीटें जीतेगी। चौथी सीट पर मुकाबला है।तीसरे चरण में 6 बजे तक का वोटर टर्नआउट असम 75.01%, बिहार 56.41%, छत्तीसगढ़ 66.92%, दादर-नागर हवेली और दमन-दीप 65.23%, गोवा 72.98%, गुजरात 55.83%, कर्नाटक 66.26%, मध्य प्रदेश 62.48%, महाराष्ट्र 53.74%, उत्तर प्रदेश 57.30%, वेस्ट बंगाल 73.93%असम में 74.86% वोटिंग, महाराष्ट्र में कम हुआ मतदान

Share:

Leave a Comment