enewsmp.com
Home सियासत देर रात भाजपा ने जारी की मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची......

देर रात भाजपा ने जारी की मध्य प्रदेश उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची......

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार देर रात सभी 28 विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर आए सभी 22 पूर्व विधायकों को टिकट दिया गया है। इन पूर्व विधायकों के विधानसभा से इस्तीफे के बाद ही कमल नाथ सरकार अल्पमत में आई थी।

सत्ता परिवर्तन के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वादा किया था कि कांग्रेस छोड़ने वाले सभी पूर्व विधायकों को भाजपा चुनाव लड़ाएगी। पार्टी ने उन तीन पूर्व विधायकों को भी टिकट दिया है, जिन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ली है।

इसमें मलहरा से प्रद्युम्न सिंह लोधी, मांधाता से नारायण पटेल और नेपानगर से सुमित्रा देवी कास्डेकर शामिल हैं। वहीं, तीन विधायकों के निधन से रिक्त हुई सीट पर भी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें जौरा से पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजोधा, आगर से मनोज ऊंटवाल और ब्यावरा से नारायण सिंह पवार पर भाजपा ने दांव लगाया है। इसी बीच, मंगलवार को ही कांग्रेस चार सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए। इसी के साथ कांग्रेस ने भी अब तक 27 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। केवल ब्यावरा सीट पर निर्णय होना है।



भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट

सीट भाजपा

दिमनी गिर्राज दंडोतिया
भांडेर रक्षा संतराम सिरौनिया
अंबाह कमलेश जाटव
गोहद रणवीर जाटव
अशोकनगर जजपाल सिंह जज्जी
आगर मालवा मनोज ऊंटवाल
सांवेर तुलसीराम सिलावट
नेपानगर सुमित्रा कास्डेकर
हाटपिपल्या मनोज चौधरी
अनूपपुर बिसाहूलाल सिंह
सांची प्रभुराम चौधरी
बमोरी महेन्द्र सिंह सिसोदिया
करैरा जसमंत जाटव
डबरा इमरती देवी
ग्वालियर प्रद्युम्न सिंह तोमर
जौरा सूबेदार सिंह सिकरवार
सुमावली ऐंदल सिंह कंषाना
ग्वालियर पूर्व मुन्नालाल गोयल
पोहरी सुरेश धाकड़
मुंगावली बृजेंद्र सिंह यादव
सुरखी गोविंद सिंह राजपूत
मांधाता नारायण पटेल
बदनावर राजवर्धन सिंह दत्तीगांव
सुवासरा हरदीप सिंह डंग
मुरैना रघुराज सिंह कंषाना
मेहगांव ओपीएस भदौरिया
मलहरा प्रद्युम्न सिंह लोधी
ब्यावरा नारायण सिंह पवार

Share:

Leave a Comment