enewsmp.com
Home क्राइम जंगली जानवर के शिकार के लिए खेत में बिछे करंट ने ली प्रौढ़ की जान....

जंगली जानवर के शिकार के लिए खेत में बिछे करंट ने ली प्रौढ़ की जान....

उमरिया(ईन्यूज एमपी)-जिले के मानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मझगवां (सरशवाही) में शिकारियों द्वारा जँगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक प्रौढ़ की मौत हो गई। यह घटना बुधवार की सुबह 5:00 बजे हुई है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार करंट की चपेट में आने से राम कल्याण राय उम्र 55 वर्ष की मौत हो गई । घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

खेत में बिछाया गया था करंट

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना राम कल्याण राय के एक रिश्ते के भाई के खेत में ही हुई है। पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि राम कल्याण राय बुधवार की सुबह 5 बजे अपने घर से खेत जाने के लिए घर से निकले थे। जिस खेत में घटना हुई है उसके नजदीक ही राम कल्याण का खेत था। जब वे पांडू राय के खेत से होकर जा रहे थे तो घटना का शिकार हो गए बताया गया है कि इसी खेत में शिकार के लिए बिछाए गए 11 हजार के वी यह करंट की चपेट में वे आ गए थे। शिकार के लिए लगाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से उनका पूरा शरीर झुलस गया और मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।



ग्रामीणों द्वारा इस घटना को पर आक्रोश व्यक्त किया गया है साथ ही मांग की गई है कि शिकारियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना जंगल के जानवरों का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट की वजह से हुई है। हालांकि करंट क्यों बिछाया गया है यह तो जांच में ही सामने आएगा लेकिन जिस तरह से ग्रामीण अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं उसे भी गंभीरता से लिया जाना चाहिए।


जंगल से लगे हुए खेत में करंट बिछाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। किसान अपनी फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए अक्सर खेत में करंट बिछा देते हैं। इसके लिए जी आई तार का इस्तेमाल किया जाता है जो दूर से दिखाई नहीं पड़ता और इसकी चपेट में आने से कई बार इसी तरह की बड़ी घटना हो जाती है। वन विभाग के अधिकारियों का भी यही कहना है कि करंट ज्यादातर फसलों की सुरक्षा के लिए बिछाया जाता है। जिसके पीछे शिकार की नियत नहीं होती है। हालांकि करंट बिछाने की वजह से इस तरह की बड़ी घटनाएं हो रही है और से साधारण ढंग से नहीं लिया जाना चाहिए।

Share:

Leave a Comment