enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन के छापे में बरामद हुआ 350 किलो मावा....

खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन के छापे में बरामद हुआ 350 किलो मावा....

उज्जैन (ईन्यूज एमपी)- शहर के उंडासा क्षेत्र में मावा बनाने वाली फैक्ट्री पर शुक्रवार दोपहर खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की टीम ने छापा मारा। करीब 350 किलो मावा जब्त किया गया। हालांकि मावा नकली है या नहीं, ये जांच के बाद स्पष्ट होगा। फिलहाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। मामले में पड़ताल जारी है। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

अधिकारियों के अनुसार अष्टमूर्ति फूड्स नाम से संचालित फैक्ट्री में अमानक मावा तैयार करने की सूचना मिली थी। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में प्रशासनिक अमला और फिर कलेक्टर आशीष सिंह भी फैक्ट्री पहुंचे। मावा जब्त करने के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने कुछ मशीनें भी जब्त की हैं। मावे के सैंपलों की जांच करवाई जा रही है। सूत्रों ने बताया कि फैक्ट्री भी अवैध रूप से बनाई गई है। इसलिए प्रशासन इस पर कार्रवाई कर फैक्ट्री तोड़ने के आदेश भी दे सकता है।

Share:

Leave a Comment