enewsmp.com
Home खेल न्यूजीलैंड के खिलाफ हफीज का खेलना संदिग्ध, रियाज हुए चोटिल-

न्यूजीलैंड के खिलाफ हफीज का खेलना संदिग्ध, रियाज हुए चोटिल-

मोहाली। पाकिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ आज होने वाले आईसीसी विश्व टी20 के अपने अहम मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा जब मोहम्मद हफीज का घुटने की समस्या के कारण खेलना संदिग्ध हो गया। पाकिस्तान टीम के मीडिया मैनेजर ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हफीज के दाएं घुटने में समस्या है। उन्होंने बताया कि हफीज ने कुछ दिन पहले दर्द की शिकायत की थी।

विज्ञप्ति के अनुसार हफीज का फीजियो ने उपचार किया लेकिन दर्द कम नहीं हुआ। जिसके बाद कोलकाता से मोहाली आने पर उनका एमआरआई कराया गया जिसमें समस्या का पता चला।

वहीं पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज टीम के अभ्यास के दौरान दुर्घटनावश गेंद लगने से चोटिल हो गए। जिसके बाद उन्हें एहतियात के तौर पर स्कैन कराने के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। पाकिस्तान के मीडिया मैनेजर आगा अकबर ने कहा कि थ्रो उनकी गर्दन और कंधे के बीच में लगा। उन्हें एहतियात के तौर पर स्कैन के लिए ले जाया गया है।

मैनेजर से पूछा गया कि उन्हें थ्रो कैसे लगा, उन्होंने कहा कि किसी ने गेंद फेंकी और दुर्घटनावश वह उनसे लग गई। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज की स्थिति के बारे में उन्होंने कहा कि बाकी वह ठीक है।

Share:

Leave a Comment