enewsmp.com
Home सीधी दर्पण उत्कृष्ट सेवा से नवाजी गई महिलाओं का सीधी में सम्मान ....

उत्कृष्ट सेवा से नवाजी गई महिलाओं का सीधी में सम्मान ....

सीधी(ईन्यूज एमपी)अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को पूरे जिले में उत्सव के रूप में मनाया गया। पूजा पार्क में आयोजित जिला स्तरीय उत्सव का शुभारम्भ जनपद पंचायत सीधी की अध्यक्ष शकुंतला धर्मेन्द्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं कन्या पूजन कर किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य शीला यादव, उर्मिला सिंह सहित मातृशक्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उद्बोधन का सीधी प्रसारण किया गया। जिसे उपस्थित लोगों द्वारा देखा सुना गया।इस अवसर पर कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि महिलाओं के स्थिति में सुधार के लिए कई प्रयास किये गयें हैं जिनका परिणाम आज हमारे सामने हैं। लेकिन अभी भी बहुत कुछ सोचने और करने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि आज बेटियों को एक सुरक्षित माहौल देने की आवश्यकता है, इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका महत्वपूर्ण है। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि बेटों को भी घर पर शिक्षा दें जिससे वो महिला अधिकारियों के प्रति संवेदनशील रहें। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में बेहतर कर रहीं हैं। आवश्यकता है तो उनके हुनर को दिखाने और समान अवसर प्रदान करने का। कलेक्टर ने कहा कि जिले की बेटी शिवरानी लोनिया ने बस हादसे में लोगों की जान बचाने के लिए जो किया वह अदम्य साहस की मिसाल है। आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उनका सम्मान किया जाना पूरे जिले के लिए गर्व का विषय हैं। कलेक्टर ने कहा कि जिले की हर बेटी दूसरों के लिए प्रेरणा बनें इस दिशा में हम सब मिलकर प्रयास करें।

अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के प्रति समाज में संवेदना लाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरूआत की गई और निश्चित रूप से हम इस कार्य में सफल रहें हैं। अपर कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं को समाज में बराबरी का हक दिलाने के लिए हमें अपने घरों से ही शुरूआत करनी होगी। इसके लिए बेटियों को अच्छी शिक्षा तथा रोजगार के अवसर प्रदान करें। बेटियों की शादी कम उम्र में नहीं करें उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दें। जब बेटियां आत्मनिर्भर होंगी तभी प्रदेश और देश आत्मनिर्भर बन पायेगा।

महिला सुरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी, र.निरी. वंदना सिंह, उ.नि. (अ) गिरजा तिवारी, उप निरीक्षक मोनिका पाण्डेय, उर्मिला अहिरवार, पूनम सिंह, प्रीती वर्मा, आकांक्षा पाण्डेय, वंदना द्विवेदी एवं प्रियंका कुशवाहा, म.आर. से राजकुमारी सिंह, शांती सिंह, रोशनी द्विवेदी, सीमा तिवारी, सुप्रिया मिश्रा, सुनीता यादव, सविता तिवारी, सुनीता पटेल, आरती पाण्डेय, वर्षा पाण्डेय, अन्नपूर्णा मिश्रा, रूचि तिवारी अमृता भदोरिया एवं सरिता गजभियें तथा म.प्रआर. प्रीति सिंह को पुरष्कित किया गया। इसके साथ ही महिला हिंसा रोकथाम के लिए केशवर्कर अरूणिमा पाठक, पुष्पलता शर्मा, मंजुला तिवारी, बुशू में राज्य स्तर खेल में प्रथम स्थान के लिए काजोल बनर्जी, जूही बनर्जी एवं वैष्णवी त्रिपाठी, द्वितीय स्थान के लिए रागिनी सिंह, आकांक्षा सिंह, विजयालक्ष्मी कोल, विजया सिंह बघेल, महिमा रजक, आलशिला केवट, राधिका बागरी एवं सुप्रिया पटेल, ब्लाक समन्वयक सरोज पटेल एवं ललिता साकेत, बाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियांशु द्विवेदी, द्वितीय स्थान स्वाती द्विवेदी, तृतीय स्थान आयुष शुक्ला, चित्रकला प्रतियोगिया में प्रथम स्थान सृष्टी सोनी, द्वितीय स्थान अनुपमा तिवारी, तृतीय स्थान स्वेता सिंह, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंकुश सिंह परिहार, द्वितीय स्थान अंकिता गुप्ता, तृतीय स्थान आंचल निशा, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुलदीप धर दुबे, द्वितीय स्थान सुप्रिया द्विवेदी, तृतीय स्थान मुश्कान शुक्ला, चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरूषी गुप्ता, द्वितीय स्थान आंचल गुप्ता, तृतीय स्थान प्रभा केवट, रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अदिती सिंह, द्वितीय स्थान स्नेहा, तृतीय स्थान अंजली, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जीविका सिंह, द्वितीय स्थान आदित्य प्रताप सिंह एवं तृतीय स्थान भानू प्रताप सिंह को पुरस्कृत किया गया।इसके साथ ही कु. अभ्या सिंह, अनुपमा सिंह, प्रियंका मिश्रा एवं कृष्णा सिंह, गायक एवं वादक कलाकार में अजीता द्विवेदी, मीरा सिंह, सुलोचना पाण्डेय, सरस्वती सोनी, शिक्षा तिवारी, स्वाती तिवारी, समीक्षा तिवारी, रेशू सिंह, मान्या पाण्डेय, दृष्टी तिवारी, आंचल पाण्डेय, श्लोक तिवारी, स्वर्णिम द्विवेदी एवं सृजन मिश्रा को पुरस्कृत किया गया।

वनाधिकार हक प्रमाण पत्र वितरित
----
कार्यक्रम में महिला शक्ति का सम्मान करते हुए ग्राम पड़री के कस्तुरिया सिंह, ग्राम हस्तिनापुर की मुन्नी कोल एवं तारादेवी रावत तथा ग्राम पटपरा की मुन्नी कोल को वनाधिकार हक प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

इनकी रही उपस्थिति
----
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अवधेश सिंह, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलाम्बर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त श्रेयस गोखले, परियोजना अधिकारी डॉ. शेषनारायण मिश्रा, माधुरी सिंह सहित मातृशक्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक जनजातीय कार्यविभाग डॉ. डी.के. द्विवेदी द्वारा किया गया।

Share:

Leave a Comment