enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश गंगा के अलावा कहीं मन नहीं लगता: उमा भारती

गंगा के अलावा कहीं मन नहीं लगता: उमा भारती

भोपाल(ईन्यूज एमपी) जैसीनगर में वीरांगना अवंतिबाई लोधी के बलिदान दिवस पखवाड़े पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की फायर ब्रिगेड नेत्री उमा भारती ने कहा कि गंगा के अलावा मेरा मन कहीं लगता नहीं है। पैरों में फैक्चर की वजह से हिम्मत नहीं है, फिर भी 31 सौ किमी. की यात्रा निकालकर गंगा को भगवान विष्णु के चरणों में सागर तक पहुंचाना है। यह मेरा संकल्प है, जिसे पूरा करने लिए आप सभी दिए जलाएं और सहयोग करें। गंगा अविरल हो, अखंड हो, तभी देश संपूर्ण विकास को प्राप्त करेगा। केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में शिवराज सिंह की सरकार आम आदमी के सपनों को पूरा कर रही है।
रविवार को ब्लाॅक मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ने कहा कि मेरे स्वभाव में धोखा देना नहीं है। मैं जानती थी कि गोविंद सिंह व्यवहार कुशल है, चुनाव जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ते, इस कारण जीत जाएंगें, फिर भी हल्की शंका थी इसलिए आप सभी के आर्शीवाद के हांथ उठने के बाद, विजयश्री की माला गोविंद के गले में पहनाई थी। सभी ने 41 हजार से जीत दिलाकर मेरे आत्म विश्वास को चैगुना कर दिया है। उस समय के वादे के अनुसार मैं आप सभी का आभार व्यक्त करने के लिए केदारनाथ से आई हूं, आप सभी की वजह से मेरी इज्जत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा देश के भविष्य की पार्टी बन गई है। कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद म.प्र. की हालत खराब हो गई थी। जो पहले से ही बदनाम है, दिग्विजय सिंह पल्ला डालकर बैठे थे, मुख्यमंत्री मिस्टर इंडिया की तरह आंखों को दिखाई नहीं देते थे। सिंधिया का अपमान होने लगा था। मंत्रियों की सुनवाई नहीं होती थी। सुशासन के लिए केबिनेट मंत्री जैंसा पद त्यागना छोटी बात नहीं है, लेकिन सिंधिया के साथ गोविंद सिंह ने यह हिम्मत दिखाई और कुशासन की सत्ता पलट दी।
मंत्री प्रतिनिधि हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि जिनकी लोकप्रियता देश में ही नहीं विदेशों में है, ऐसे विश्व स्तर की प्रतिभा हमारे बीच में है। उमाजी जहां पहुंच जाए विपक्ष के दिलों में अपने आप कंपन होने लगता है।
जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है है कि उमाजी वचन निभाने के लिए लंबी यात्रा करके आई हैं। सुधीर यादव ने कहा कि उमाजी ने 2003 में जो पौधा लगाया था वह वट वृक्ष बन गया है और उसकी छांव में मैं और गोविंद सिंह सहित कई बैठे हैं।

राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि उमा जी का आभा मंडल विशाल है, वह उस वक्त विपक्ष में होते हुए भी उनके भाषणों को गौर से सुनते थे, ऐसा लगता था कि भाषण नहीं प्रवचन सुन रहे हों, उनके मन में जो अंदर है वही बाहर भी प्रकट होता है, बनावटी कुछ भी नहीं है। नेता वही होता है, जिसे अपना वचन याद हो, उपचुनाव के वक्त बिलहरा की चुनावी सभा में सुरखी की जनता को दिया वचन निभाने के लिए उमाजी केेदारनाथ से बहुत परेशानी और थकान के बावजूद जैसीनगर पहुंची हैं। उनके स्नेह और अपनत्व के लिए सभी कृतज्ञ है। मंत्री राजपूत ने कहा कि जैसीनगर-भोपाल बस चलाने के लिए यहां बहुत मांग थी। इसको दृष्टिगत रखते हुए 4 दिन के भीतर दो बसें जैसीनगर से भोपाल चलेगी। इसके आदेश कर दिए गए हैं।
इस मौके पर प्रभुदयाल पटैल, जितेंद्र सिंह, जगदीश सिंह लोधी, अमित राय, कमल पटैल, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद कबीरपंथी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तृप्ति लोधी, पूर्व महापौर अभय दरे, नीरज शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाब सिंह राजपूत, पारब्रम्ह सिंह, वीरेंद्र पाठक, रामेश्वर नामदेव, ओमकार सिंह, श्रीमति संध्या भार्गव, सुनीता रैकवार, हरनाम सिंह सागौनी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, विनोद ओसवाल, जगदीश साहू, नेपाल सिंह, मूरत सिंह लोधी, अशोक सेवन, भगवान सिंह राजौली, लोकमन लोधी, अवधेश जैन, नत्थू सिंह बड़े भाई, पप्पू सूखा, बाबूराम पटैल, योगेश सिंह, बालकिशन सोनी, नितिन सोनी, राकेश दुबे, दिनेश तिवारी, महेंद्र राय, राजू बड़ोन्या, बलराम गौतम, साहब सिंह सेमरा, डब्बू आठिया, प्रशांत दीक्षित, अरविंद राजपूत, शैलेंद्र सिंह राजपूत, ज्वाला खटीक, अनिल श्रीवास्तव, अंकू चैरसिया सहित कई वरिष्ठ, युवा कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

Share:

Leave a Comment