enewsmp.com
Home सीधी दर्पण उम्रदराज हंथनी का गिनीज बुक में दर्ज होगा नाम , मामला टाइगर रिजर्व का ...

उम्रदराज हंथनी का गिनीज बुक में दर्ज होगा नाम , मामला टाइगर रिजर्व का ...

पन्ना ( ईन्यूज एमपी) मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व की हथनी वत्सला का नाम विश्व की सबसे उम्रदराज हथनी के रूप में गिनीज बुक मे दर्ज होगा। इसके लिए पन्ना टाइगर रिज़र्व प्रबंधन द्वारा प्रयास किये जा रहे है। पन्ना टाइगर रिज़र्व की शान ओर धरोहर बन चुकी इस हथनी की उम्र 100 वर्ष से अधिक करीब 105 वर्ष है। लेकिन उम्र से संबंधित दस्तावेश नही मिलने के कारण अभी तक गिनीज बुक ऑफ बार्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज नही हो सका था। पिछले दो दशक से वत्सला की सेहत पर नजर रखने वाले पन्ना टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणी चिकित्सक डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि वत्सला केरल के नीलांबुर फॉरेस्ट डिवीजन में पली-बढ़ी है। वत्सला ने अपना प्रारंभिक जीवन नीलांबुर वन मण्डल (केरल) में वनोंपज परिवहन में व्यतीत किया। इस हथिनी को 1971 में केरल से होशंगाबाद लाया गया। उस समय वत्सला की आयु 50 वर्ष से अधिक थी। हथिनी वत्सला को 1993 में होशंगाबाद के बोरी अभ्यारण्य से पन्ना राष्ट्रीय उद्यान लाया गया, तभी से यह यहां की शोभा बढ़ा रही है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि दुनिया का सबसे अधिक उम्र का लिन वांग नाम का हाथी ताइवान के चिडय़िाघर में था, जिसकी 86 वर्ष की उम्र में मौत हो चुकी है। इस रिकॉर्ड को पन्ना टाइगर रिज़र्व की हथिनी ने तोड़ दिया है।

Share:

Leave a Comment