enewsmp.com
Home देश-दुनिया एक साथ तालाब में डूबने से 7 लड़कियों कि मौत, मृतकों में 6 एक ही परिवार की.....

एक साथ तालाब में डूबने से 7 लड़कियों कि मौत, मृतकों में 6 एक ही परिवार की.....

झारखंड (ईन्यूज एमपी)-झारखंड के लातेहर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक साथ 7 लड़कियों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आदिवासी पर्व करमा पूजन के बाद डाली का विसर्जन करने दस लड़कियां गई थी। जिसमें सात की डूबने से मृत्यु हो गई। इनमें से छह एक ही परिवार की थी। घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे बालूमाथ प्रखंड में शेरागड़ा पंचायत के बुकरू गांव के मननडीह हुई। जिला कलेक्टर अबू इमरान ने कहा कि मौत की पुष्टि हो गई है। बचाव के लिए टीम लगी है। हम एनडीआरएफ से संपर्क कर रहे हैं। जिनकी स्थिति नाजुक है। उनका इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि लातेहर जिले में डूबने से हुई मौतों से बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में शोक संपप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।



Share:

Leave a Comment