enewsmp.com
Home सीधी दर्पण नपा सीधी कि पार्षदी से 19लोगो ने छोड़ा मैदान, दौड़ में शामिल 146नाम....

नपा सीधी कि पार्षदी से 19लोगो ने छोड़ा मैदान, दौड़ में शामिल 146नाम....

सीधी (ईन्यूज एमपी)-नगरीय निकायों के चुनाव के लिए दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी की आखिरी तारीख पर कल दर्जनों प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए गए।

नगरपालिका सीधी से 19 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वापस लेने के बाद 146 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं दो प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निरस्त कर दिया गया है।

सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कल शाम करने के बाद वो अब चुनाव प्रचार के कार्य में भी पूरी मुस्तैदी के साथ जुट गए हैं।

नगरपालिका सीधी के सभी 24 वार्डों से चुनाव मैदान में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों को कल नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन हुआ।

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नाम वापसी के बाद अब नगरपालिका सीधी के

वार्ड क्र. 1 में 5 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 2 में 8 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 3 में 3 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 4 में 12 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 5 में 7 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 6 में 8 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 7 में 3 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 8 में 9 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 9 में 4 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 10 में 11 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 11 में 2 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 12 में 5 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 13 में 6 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 14 में 6 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 15 में 5 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 16 में 3 प्रत्याशी,
वार्ड क्र.17 में 8 प्रत्याशी,
वार्ड क्र.18 में 5 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 19 में 6 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 20 में 6 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 21 में 5 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 22 में 6 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 23 में 6 प्रत्याशी,
वार्ड क्र. 24 में 7 प्रत्याशी अब चुनाव मैदान में रह गए हैं।
इस प्रकार नगरपालिका के चुनाव कुल 167 प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था और नाम वापसी के बाद 146 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं।

Share:

Leave a Comment