enewsmp.com
Home सीधी दर्पण *पथरौला पुलिस ने पकड़ा गांजा के दो हरे पेड़,दो आरोपी हुए गिरफ्तार*

*पथरौला पुलिस ने पकड़ा गांजा के दो हरे पेड़,दो आरोपी हुए गिरफ्तार*

पथरौला/सीधी ( ईन्यूज एमपी ):- जिले के मझौली थाना अंतर्गत पुलिस चौकी पथरौला के ग्राम सहिजनहा में पथरौला पुलिस के द्वारा दो नग गांजा के हरे पेड़ जप्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए गांजा का बजन 5 किलो बताया जा रहा है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक पथरौला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुष्पराज केवट पिता ददोल केवट उम्र 45 वर्ष एवं सतेन्द्र केवट पिता ददोल केवट उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सहिजनहा द्वारा अपनी बाडी के अंदर गांजा का पेड़ लगाया गया है, और दोनों भाइयों के द्वारा लंबे अरसे से गांजा की बिक्री की जा रही है। मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद पथरौला पुलिस द्वारा दबिश देकर दो हरे गांजा पेड़ बरामद कर दोनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए हरे गांजा का 5 किलो निकला है। पुलिस द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उ नि शन्तोष त्रिपाठी, प्र आ राशीरमण मिश्रा, आरक्षक सुभाष पाण्डेय, अभिराम सिंह, संजय सिंह, सैनिक जीत सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

Share:

Leave a Comment