enewsmp.com
Home विंध्य प्रदेश CM हेल्पलाइन के मामलों को अटेंड न करने पर भड़के कलेक्टर,28 अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस, जुर्माने की चेतावनी....

CM हेल्पलाइन के मामलों को अटेंड न करने पर भड़के कलेक्टर,28 अधिकारियों को दिया कारण बताओ नोटिस, जुर्माने की चेतावनी....

रीवा (ईन्यूज एमपी)- कलेक्टर मनोज पुष्प ने CM हेल्पलाइन के प्रकरणों को अटेंड न करने पर बड़ा एक्शन लिया है। बताया गया कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का बिना निराकरण के अगले स्तर पर पहुंचने पर चेतावनी जारी की है। साथ ही जिले की ग्रेडिंग प्रभावित होने पर गंभीरता से लेते हुए नाराजगी प्रकट की है।


उन्होंने सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण करने में जिला अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही, स्वेच्छाचारिता पर 28 जिला अधिकारियों को प्रति शिकायत 100 रुपए के मान से और अधिकतम 2 हजार रुपए तक जुर्माना वसूलने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया है।

इनको जारी किया नोटिस
कलेक्टर ने त्योंथर के प्रभारी तहसीलदार राकेश शुक्ला को दिए कारण बताओ नोटिस में उल्लेख किया है कि जुलाई माह में 150 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 8 शिकायतों का निराकरण नहीं किया। नईगढ़ी के प्रभारी तहसीलदार प्रवीण पाटीदार को 203 शिकायते प्राप्त हुई। वहां 11 शिकायतों का निराकरण नहीं किया है। हनुमना के प्रभारी तहसीलदार अजय मिश्रा को 243 शिकायत प्राप्त हुई। जहां 10 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया।

थाना प्रभारी भी आए जद में
बताया गया कि थाना अमहिया के उप निरीक्षक शिवा अग्रवाल को 32 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें 2 शिकायतों का निराकरण नहीं किया। बैकुण्ठपुर थाने के निरीक्षक राजकुमार मिश्रा को 95 शिकायत प्राप्त हुई। वहां 2 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। जबकि जवा थाना के निरीक्षक तेजभान सिंह को 26 शिकायत प्राप्त हुई। उनके द्वारा 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया।

लौर थाने के निरीक्षक केपी त्रिपाठी को 61 शिकायत प्राप्त हुई। उन्होंने 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया। चोरहटा थाना के निरीक्षक अवनीश पाण्डेय को 83 शिकायत प्राप्त हुई। जिनमे 7 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। शाहपुर थाने के उप निरीक्षक बालकेश सिंह को 48 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 5 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। नईगढ़ी के उप निरीक्षक मिथलेश यादव को 64 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 4 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारी भी नपे
बताया गया कि हनुमना के विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेन्द्र प्रसाद मिश्रा को 41 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 4 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। जवा के विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनके पाण्डेय को 21 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 2 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया।

नपं सीएमओ भी रडार में
बैकुण्ठपुर की मुख्य नगर पालिका अधिकारी निधि सिंह राजपूत को 21 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की कनिष्ठ अभियंता रीवा शहर रेनू तिवारी को 1039 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 25 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी गंगा प्रसाद उपाध्याय को 21 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 4 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया।

शिक्षा विभाग की भी शिकायते पेंडिग
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सिरमौर रामराज मिश्रा को 52 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। कनिष्ठ अभियंता मऊगंज सुनील अहिरवार को 269 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 2 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। कनिष्ठ अभियंता त्योंथर सुजीत रे को 237 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया।

कनिष्ठ अभियंता चोरहटा जेएस तिवारी को 149 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया। सहायक अभियंता जवा लक्ष्मण डामोर को 179 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। कनिष्ठ अभियंता इंजीनियरिंग कालेज आरके तिवारी को 272 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 2 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। उन्होंने बताया कि बदराव के कनिष्ठ अभियंता एसएन शर्मा को 99 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया।

मनगवां के कनिष्ठ अभियंता मनीष जोशी को 200 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 3 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। गुढ़ के कनिष्ठ अभियंता आकाशदीप को 147 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 5 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। बैकुण्ठपुर के कनिष्ठ अभियंता अभिषेक गौरव सोनी को 154 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 7 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। लालगांव के कनिष्ठ अभियंता एसके गुप्ता को 67 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 9 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया।

कटहा के कनिष्ठ अभियंता गजेन्द्र मंडराह को 166 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 10 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। रायपुर कर्चुलियान के कनिष्ठ अभियंता गगनेश अकोडिया को 116 शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें से 22 शिकायतों का निराकरण नहीं किया गया। कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि उक्त जिला अधिकारियों का यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 में निहित प्रावधानों के तहत कदाचार की श्रेणी में आता है।

Share:

Leave a Comment