enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मौसम का सितम ,भोपाल में 22 साल की रिकॉर्ड ठंड,तीन दिन तक दिन में ज्यादा सर्दी...

मौसम का सितम ,भोपाल में 22 साल की रिकॉर्ड ठंड,तीन दिन तक दिन में ज्यादा सर्दी...

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश में नया साल ठंड लेकर आया। पिछले 4 दिन से मध्यप्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेशभर में शीतलहर ने लोगों को ठिठुरा दिया। ग्वालियर सबसे ठंडा रहा। यहां रात में पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के 7 जिलों को छोड़ दें तो बाकी 45 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है।

ग्वालियर के बाद गुना सबसे ठंडा रहा। यहां रात का पारा 5.7 डिग्री दर्ज हुआ। राजगढ़ में 6, रतलाम में 6.5, सागर में 7, इंदौर में 7.3, भोपाल-रायसेन में 7.4, नौगांव में 7.5, धार में 7.7, पचमढ़ी, खजुराहो, उज्जैन में 8, उमरिया में 8.3, नरसिंहपुर में 8.4, दमोह, सिवनी में 9, बैतूल, रीवा में 9.5 और जबलपुर में रात का तापमान 9.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

प्रदेश भर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का समय बढ़ा दिया गया है। एमपी बोर्ड की अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का टाइम भी बढ़ा दिया है। रीवा में नर्सरी से 5वीं तक 4 दिन की छुट्‌टी कर दी गई है। 9वीं से 12वीं की परीक्षाओं का समय बदला गया है। अशोकनगर में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक क्लास 5th तक की छुट्‌टी कर दी गई है।

बादल छा सकते हैं, बूंदाबांदी के भी आसार

अगले तीन दिन तक दिन में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा। प्रदेश भर में सुबह और शाम को कोहरा रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो ग्वालियर में दिल्ली की तरह रात की सर्दी रहेगी। बुधवार शाम से मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं। खंडवा, बैतूल, छिंदवाड़ा, जबलपुर और शहडोल के आसपास के इलाकों में हल्की बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इंदौर और भोपाल में भी इसकी असर नजर आने लगेगा।

यहां सबसे सर्द रात

ग्वालियर 4.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
गुना 5.7
राजगढ़ 6
रतलाम 6.5

महानगरों का न्यूनतम तापमान

ग्वालियर 4.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
इंदौर 7.3
भोपाल 7.4
जबलपुर 9.9
7 जनवरी से नया सिस्टम एक्टिव होगा

मौसम विभाग के अनुसार 7 जनवरी से नया सिस्टम सक्रिय होगा। पश्चिमी हवाएं ईरान, ईराक से अफगानिस्तान से पाकिस्तान के रास्ते भारत के उत्तरी इलाकों में प्रवेश करेंगी। यहां से नमी भरी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आएंगी। इसके कारण 7 और 8 जनवरी को बादल छाने से दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि तापमान में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। इनके जाते ही तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज किए जाएंगे।

यहां 10 डिग्री या इससे ऊपर रहा पारा

छिंदवाड़ा 12 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)
मंडला, सीधी 11.8
खंडवा 11.4
खरगोन 11
नर्मदापुरम 10.3
मलाजखंड 10.5
सतना​​​​​​ 10


8 जनवरी से प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार ठंड पड़ सकती है। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल, बघेलखंड, बुंदेलखंड और महाकौशल में शीतलहर का प्रकोप रह सकता है। भोपाल समेत उसके आसपास रात का पारा 8 डिग्री सेल्सयस या उससे भी नीचे जा सकते हैं। इंदौर में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकते हैं।



हवाओं की स्पीड ज्यादा होने से मंगलवार को ठंड बढ़ी

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तेज हवाएं चलने के कारण दिन के तापमान लुढ़क गया। मंगलवार को भोपाल में रिकॉर्ड ठंड रही। दिन का पारा सबसे ज्यादा 7 डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 17.3 डिग्री पर आ गया। 22 साल बाद भोपाल में जनवरी के शुरुआती तीन में दूसरा दिन सबसे रहा। इससे पहले साल 2015 में सबसे कम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हवाओं की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रही। यह शाम तक 17 किलोमीटर की रफ्तार से चलीं। हवाएं नॉर्थनली और हिमालय में बर्फबारी के कारण प्रदेश भर में दिन में काफी ठंड महसूस की गई। अभी तीन दिन तक इसी तरह ठंड बन रहेगी। अब आज से कोहरा कम होने लगेगा। हालांकि सुबह और शाम के समय कोहरा रहेगा।

Share:

Leave a Comment