enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश करणी सेना का भोपाल में शक्ति प्रदर्शन,संगठन प्रमुख ने मांगों को लेकर जंबूरी मैदान में शुरू की भूख हड़ताल....

करणी सेना का भोपाल में शक्ति प्रदर्शन,संगठन प्रमुख ने मांगों को लेकर जंबूरी मैदान में शुरू की भूख हड़ताल....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-करणी सेना ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार से भोपाल में अपना महा आंदोलन शुरू किया। जहां सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने भूख हड़ताल शुरू की। जंबूरी मैदान में हो रहे इस आयोजन में मध्यप्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। करणी सेना की प्रमुख मांगें आर्थिक आधार पर आरक्षण, एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर किसानों की फसल के भाव तय करना है।

करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने भूख हड़ताल शुरू की।
शक्ति प्रदर्शन में राजस्थान के गैंगस्टर दिवंगत आनंदपाल सिंह का भाई पहुंचे। वह राजस्थान से करीब 70 गाड़ियां लेकर भोपाल पहुंचे हैं।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया का कार्यक्रम कैंसिल हो गया। फ्लाइट मिस होने के कारण वे नहीं आ पाए।
युवा और करणी सेना के लोगों 'माई के लाल' के नारे लगाए। आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर नारेबाजी की।
जंबूरी मैदान पर सुबह 11 बजे तक हजारों की संख्या में लोग जुट गए।
कार्यक्रम के पहले पुलिस ने जंबूरी मैदान की ओर जाने वाले रास्तों का ट्रेफिक डायवर्ट कर दिया।
शनिवार रात से ही करणी सेना के कार्यकर्ता भोपाल पहुंचने लगे थे।

Share:

Leave a Comment