enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों में जारी है मतदान,23 को होगी गणना.....

मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों में जारी है मतदान,23 को होगी गणना.....

भोपाल (ईन्यूज एमपी)-एमपी के 19 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इनमें 6 नगरपालिका और 13 नगर परिषद शामिल है। 5 जिलों के इन 19 नगरीय निकायों के 343 वार्डों में पार्षद चुनने के लिए 5 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वोटिंग के लिए कुल 720 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। धार में सुबह 9 बजे तक जिले में औसत 12.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। धार शहर में 10.40, पीथमपुर में 14.05, मनावर में 10.85, धामनोद में 12.00, धरमपुरी में 17.18, कुक्षी में 12.19, डही में 9.05, राजगढ़ में 14.11 व सरदारपुर में 16.65 प्रतिशत मतदान अब तक हो चुका है। जिले के 36 हजार 427 लोग अपने मतों का उपयोग कर चुके है। वहीं गुना की राघौगढ़ नगरपालिका में सुबह 9 बजे तक 11.15 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि इन नगरीय निकायों के आम निर्वाचन के लिए 30 दिसंबर से नामांकन दाखिल कराए गए थे। 6 जनवरी तक नामांकन जमा हुए। 9 जनवरी तक नाम वापसी हुई। इसके बाद प्रत्याशियों की अंतिम संख्या सामने आई। 20 जनवरी यानी शुक्रवार को मतदान के बाद 23 जनवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को सभी निकायों में मतदान दलों को रवाना किया गया। शासन ने वोटिंग के लिए इन सभी जगह सामान्य अवकाश घोषित किए हैं। इस मर्तबा भाजपा व कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के अलावा पार्टी से रुठे हुए नेता निर्दलीय के रुप में मैदान में है। गत दिनों भाजपा ने जहां 48 नेताओं को पार्टी से निष्कासित भी कर दिया था, इसके बाद भी निर्दलीय दोनों प्रमुख पार्टियों को कड़ी टक्कर धार शहर में दे रहे है। जिले के 2 लाख 90 हजार मतदाता अपने मतों का उपयोग करने के लिए पूरे दिन में बूथों पर पहुंचेंगे।

सबसे चर्चित गुना जिले की राघौगढ़ नगरपालिका के लिए भी मतदान किया जा रहा है। यह पूर्व CM दिग्विजय सिंह का गढ़ है। अभी तक भाजपा इस किले को भेद नहीं पाई है। इस बार भाजपा ने यहां बहुत मेहनत की है। भाजपा यहां 15 से ज्यादा वार्ड जीतने का दावा कर रही है। उधर, कांग्रेस ने 24 में से 24 वार्ड जीतने का दावा किया है। यहां के 24 वार्डों में 63 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुल 73 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 45 हजार वोटर 73 प्रत्याशियों के भाग्य तय करेंगे।

प्रदेश के 6 जिलों के 19 निकायों के लिए वोटिंग जारी है। इनमे गुना जिले की राघौगढ़ नगरपालिका, बड़वानी जिले की बड़वानी और सेंधवा, धार जिले की धार, पीथमपुर और मनावर नगरपालिका शामिल है। वहीं, नगर परिषदों में अनूपपुर की जैतहरी, खंडवा की ओंकारेश्वर, बड़वानी की पानसेमल, खेतिया, पलसूद, राजपुर और अंजड़, धार जिले की धरमपुरी, धामनोद, कुक्षी, राजगढ़, सरदारपुर और डही में वोटिंग की जा रही है।

Share:

Leave a Comment