enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों ​​​​​​​के रिजल्ट घोषित,11 पर भाजपा और 8 पर कांग्रेस का कब्ज़ा...

मध्यप्रदेश के 19 नगरीय निकायों ​​​​​​​के रिजल्ट घोषित,11 पर भाजपा और 8 पर कांग्रेस का कब्ज़ा...

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-मध्यप्रदेश के 5 जिलों के 19 नगरीय निकायों में चुनाव की काउंटिंग पूरी हो गई है। सभी निकायों के रिजल्ट आ गए हैं। इनमें से 11 पर भाजपा और 8 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। 4 नगर पालिका व 7 नगर परिषद में भाजपा का कब्जा हो गया है। कांग्रेस ने पीथमपुर और दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ में नगर पालिका सीट जीती है, जबकि 6 नगर परिषद में भी कांग्रेस को जीत मिली है।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के क्षेत्र राघौगढ़ नगर पालिका में कांग्रेस ने 16 वार्डों में जीत हासिल की है। जबकि भाजपा को 8 वार्डों में जीत मिली है। यहां पर कुल 24 वार्डों के लिए मतदान हुआ था। ओंकारेश्वर के सभी नतीजे आ गए हैं। यहां भाजपा की नगर सरकार बनेगी। 15 में से 9 में भाजपा तो 6 में कांग्रेस जीती है। मंत्री प्रेम सिंह पटेल और राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी के गढ़ बड़वानी में भी भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां शुरुआती दौर में भाजपा पीछे थी। सोलंकी व लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल के वार्ड 9 में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस नेता व पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के क्षेत्र राजपुर में भी भाजपा ने जीत दर्ज की है।

धार जिले के पीथमपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां धार विधायक नीना वर्मा के पति व भाजपा के दिग्गज नेता विक्रम वर्मा की साख दांव पर थी। यहां पार्टी को अपने ही बागियों से बड़ा नुकसान पहुंचा। बड़वानी जिले के सेंधवा में भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में भाजपा की नगर सरकार बनेगी। मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ये आखिरी निकाय चुनाव है। ऐसे में दोनों प्रमुख सियासी दल भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी अपनी ताकत लगा दी थी।

निकाय चुनाव रिजल्ट अपडेट...

बड़वानी- यहां के 24 वार्डों में से 14 पर भाजपा और 10 पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यह क्षेत्र प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रेम सिंह पटेल व राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी का गढ़ है। पटेल की भांजा बहू अश्विनी भी जीत गई हैं।

राघोगढ़- यहां कुल 24 वार्डों के लिए मतगणना की जा रही है। पहले राउंड की मतगणना के बाद 13 वार्डों में कांग्रेस और 11 में भाजपा आगे चल रही है।

गुना- यहां 9 वार्डों में कांग्रेस तो 3 में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

पीथमपुर- इस नगर पालिका पर कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। 17 वार्डों में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, वहीं भाजपा को 12 वार्डों में जीत मिली है।

सेंधवा- सेंधवा नगर पालिका के 24 वार्डों में से 19 पर भाजपा और 5 पर कांग्रेस (1निर्विरोध रहा) प्रत्याशियों को विजय मिली है।

राजगढ़- धार जिले की राजगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस ने कब्जा जमाया है। यहां पर कांग्रेस के 9 तो भाजपा के 4 उम्मीदवार जीते हैं।

राजपुर- नगर परिषद राजपुर में भाजपा का कब्जा। भाजपा ने 11 तो कांग्रेस ने 4 पर जीत दर्ज की।

मनावर- यहां भी भाजपा ने जीत दर्ज की है। कुल 15 में से भाजपा ने 9 व कांग्रेस ने 6 सीटें जीती हैं।

ओंकारेश्वर- यहां की कुल 15 सीटों में से 9 बीजेपी व 6 कांग्रेस ने जीती हैं। वार्ड 3 से भाजपा की संगीता गवले तो वार्ड 13 से भाजपा की मनीषा परिहार जीतीं।

जैतहरी- अनूपपुर की जैतहरी नगर परिषद के सभी 15 वार्डों के रिजल्ट आ गए हैं। यहां 7 वार्डों में भाजपा, 6 पर कांग्रेस और 2 पर निर्दलीय ने जीत दर्ज की है।



6 नगर पालिका और 13 नगर परिषद के लिए 20 जनवरी को वोट डाले गए थे। इन चुनावों में 67 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ था। अनूपपुर जिले के जैतहारी और बड़वानी के राजपुर निकाय में 80 प्रतिशत मतदान हुआ। मध्‍यप्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले का यह अंतिम निकाय चुनाव है, इसलिए इसके परिणाम पर कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है।

मप्र राज्‍य निर्वाचन आयोग के अनुसार धार जिले के निकायों में मतदान 65 प्रतिशत हुआ था, जबकि पीथमपुर में सबसे कम 59 प्रतिशत वोट डाले गए थे। 5 जिलों के 19 नगरीय निकायों के 343 वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवारों का फैसला अब से कुछ ही देर बाद हो जाएगा।

Share:

Leave a Comment